फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC election Woman reached polling booth in Agra with five-day-old child

एमएलसी चुनाव 2022: आगरा में पांच दिन के बच्चे को लेकर मतदान करने पहुंची महिला बीडीसी सदस्य

Sat, 09 Apr 2022 06:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 06:55 PM IST
सार

सैंया ब्लॉक में बीडीसी सदस्य ऊषा देवी अपने पांच दिन के बच्चे के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। 

विज्ञापन
MLC election Woman reached polling booth in Agra with five-day-old child
ऑटो में बैठी बीडीसी सदस्य और उसकी सास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतपत्र से वोट डाले गए। दोनों जिलों में कुल कुल 98.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। आगरा के 16 बूथों पर 98.88 प्रतिशत वोटिंग हुई। नगर निगम, नगरपालिका, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों ने मतदान किया। आगरा में एक महिला बीडीसी सदस्य का मतदान चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन


सैंया ब्लॉक में बीडीसी सदस्य ऊषा देवी अपने पांच दिन के बच्चे के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची। वह किराये पर टेम्पो करके आईं। बूथ पर जब पुलिसकर्मियों ने टेम्पों को अंदर जाने से रोका तो ऊषा देवी ने पूरी बात बताई। ऊषा ने कहा कि उसका पांच दिन पहले प्रसव हुआ है। वह ज्यादा पैदल नहीं चल सकती। इसलिए अपनी सास के साथ टेम्पो से आईं। 
विज्ञापन


ऊषा देवी की बात सुनकर पुलिस ने टेम्पो को मतदान केंद्र तक जाने दिया। ऊषा के साथ उसकी सास भी थी, जो उनके बच्चे को गोद में लिए हुए थे। महिला पुलिसकर्मियों ने ऊषा देवी को मतदान केंद्र में पहुंचाया। महिला का साहस देखकर सभी मतदान कर्मी उनकी तारीफ करने लगे। ऊषा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और टेम्पो से वापस घर चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed