{"_id":"5d2236d28ebc3e6cdf2c8157","slug":"mla-sit-on-dharna-against-marpeet-agra-news-agr395019217","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विरोध में विधायक ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विरोध में विधायक ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर(एटा)। कोतवाली जलेसर क्षेत्र के मोहल्ला हतौड़ा सादात में नजूल की सरकारी भूमि पर बारातघर बनाने को लेकर नींव खोदे जाने को लेकर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष और सभासद पति के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस कार्रवाई में देरी के विरोध पर विधायक जलेसर अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने कोतवाली का घेराव किया। कोतवाल पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष के परिजनों के साथ जलेसर विधायक धरने पर बैठ गए।
पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह जादौन की पत्नी ऋतु जादौन मोहल्ला हतौड़ा सादात से सभासद हैं। वह पालिका से इजाजत लेकर यहां पड़ी सरकारी भूमि पर बारात घर बनवाना चाहते थे। इसके चलते वह शनिवार शाम जमीन की सफाई कराकर नींव भरवाने का काम करवा रहे थे। तभी जमीन को अपना बताने वाले बड़े घर के हैदर और अदनान विरोध करने पहुंच गए। इस बीच नोकझोंक में हैदर और अदनान एवं उनके साथियों ने सतेंद्र के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई।
इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर भाजपा नेताओं और सतेंद्र के साथी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए। काफी देर हंगामे के बाद एएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कराया। सतेंद्र पुत्र राजवीर की तहरीर पर अदनान पुत्र अनवर, हैदर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
इधर, रविवार शाम तक पुलिस की ओर से किसी की गिरफ्तारी तक न किए जाने पर विधायक जलेसर संजीव दिवाकर को मामले की जानकारी दी गई। इस पर वह देर शाम कोतवाली जेलसर पहुंच गए। उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ भी थी। उन्होंने इंस्पेक्टर से मामले में किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की यह पूछा लेकिन इंस्पेक्टर बात टालने लगे। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और विधायक ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक थाने में ही रहने की बात कही। इस पर समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए कोतवाली परिसर में ही धरना देना शुरू कर दिया। सूचना पाकर सीओ जलेसर गुरमीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विधायक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। देर शाम तक विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने में ही धरने पर बैठे रहे।
विधायक ने कही, इस्तीफे की बात
जलेसर विधायक संजीव दिवाकर ने कहा कि इंस्पेक्टर लूट खसोट मचाए है। थाने में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति रहीं तो इस्तीफा देना पड़ेगा। जनता लुटती रहे और विधायक की सुनवाई न हो ऐसी स्थितियों में और कोई चारा नहीं है। जब तक कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक थाने में बैठकर धरना दिया जाएगा, फिर चाहें रात भर ही क्यों न बैठना पड़े।
पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
सतेंद्र सिंह जादौन के साथ हुई मारपीट के मामले में गुस्साए सैकड़ों लोग विधायक के साथ कोतवाली पहुंचे थे। जब विधायक की बात को भी नहीं सुना गया तो लोगों में आक्रोश भड़क गया। सैकड़ों लोग कोतवाली में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। घंटों तक कोतवाली में आक्रोशित लोग कोतवाली में नारेबाजी करते रहे, कई बार हालात बिगड़ते बिगड़ते बचे।
समर्थन में पालिकाध्यक्ष भी पहुंचे
मारपीट की जानकारी मिलते ही पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर, सभासद विजय कुमार, झरनेन्द्र सिंह, गोरव ठाकुर, आर वी सिंह, कैलाश चन्द्र मित्तल, सुधीर गौतम सहित सैकडों युवा कोतवाली पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हतौड़ा सादात मे सरकारी जमीन का चिन्हंकन कर खाली कराई जायेगी। बरात घर के लिये चिन्हित भूमि की भी जांच कराई जायेगी। इसके बाद ही उक्त भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा।
- अरुण कुमार, एसडीएम, जलेसर
जलेसर की घटना पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। विधायक को अपनी ही सरकार में धरना देने की आवश्यकता नहीं थी। उन्हें मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उनकी हर बात सुनी जाती है। यदि बात जायज और जरूरी होती है तो उस पर कार्रवाई भी होती है। अनर्गल और गलत बात किसी की नहीं सुनी जाएगी।
- स्वप्निल ममगाई, एसएसपी, एटा