{"_id":"5b3a10094f1c1bfd6e8badd2","slug":"mla-s-car-crashed-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जा रहे भाजपा विधायक की फॉर्चूनर कार एक्सप्रेसवे पर पलटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ जा रहे भाजपा विधायक की फॉर्चूनर कार एक्सप्रेसवे पर पलटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
क्ष्ातिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार को लखनऊ जा रहे एटा के अलीगंज से भाजपा विधायक की फार्चूनर कार पलट गई। कार में विधायक समेत चार लोग सवार थे।
बताया गया कि कार डिवाइडर से लड़ने के बाद कई पर पलटी खाई। हादसे में विधायक के गनर घायल बताया जा रहा है। वहीं विधायक समेत तीन अन्य बाल-बाल बच गए।
एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर सोमवार को लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ गनर, ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

Trending Videos
कन्नौज जिले में कन्नौज मंडी के पास अचानक ड्राइवर ने कार से संतुलन खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे रोड पर तीन से चार बार कार ने पलटी खाई।
इसमें गनर को चोटें आईं। जबकि विधायक समेत तीन अन्य बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को दूसरी गाड़ी से लखनऊ भेज गया।
इसमें गनर को चोटें आईं। जबकि विधायक समेत तीन अन्य बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को दूसरी गाड़ी से लखनऊ भेज गया।