फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Rajesh raised the issue in the assembly for compensation to the flood affected farmers

Mathura: विधायक मांट ने विधानसभा में बयां किया बाढ़ प्रभावित किसानों का दर्द, सरकार से की मुआवजे की मांग

Thu, 10 Aug 2023 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 04:45 PM IST
सार

बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजे के लिए विधायक राजेश ने विधानसभा में उठाया मुद्दा। साथ ही बाढ़ से खराब सड़क व गांव की दिशा सुधारने की मांग भी रखी। 
 

विज्ञापन
MLA Rajesh raised the issue in the assembly for compensation to the flood affected farmers
विधायक मांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट से विधायक राजेश चौधरी ने विधानसभा के मानसून सत्र में नौहझील क्षेत्र में बाढ़ से हुए किसानों के नुकसान को लेकर मुद्दा विधानसभा में उठाया और सरकार से किसानों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है इसके अलावा बाढ़ से खराब हुई मांट विधानसभा की सड़कों बनवाने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन


मांट विधानसभा के विधायक राजेश चौधरी विधानसभा के मानसून सत्र में बाढ़ से मांट विधानसभा के नौहझील इलाके में हुये किसानों की फसल के मुआवजे के लिए मांग उठाई हैं इसके अलावा बाढ़ से उजड़े गांव चमर गढ़ी को दुबारा से बसाने की बात कही। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि बाढ़ से जितना भी नुकसान हुआ है सबका मुआवजा मिले इसके लिए वह निरंतर प्रयास में लगे हुए है।
विज्ञापन


वहीं बाढ़ से खराब हुये नलकूप को भी बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन देने की मुद्दा विधानसभा में उठाया है। विधानसभा क्षेत्र में जो भी सड़के खराब हुई है उन्हें बनवाने के लिए लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाने की मांग का मुद्दा उठाया है। इतना ही नहीं यमुना नदी के बहाव को आवाधीक्षेत्र से रोकने के लिए तटबंध बने। विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि यदि किसानों को बाढ़ से प्रभावित फसलों का मुआवजा नहीं मिलता है तो वह मुख्यमंत्री से मिलकर भी इसकी मांग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed