फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Kishni angry over JE's indecent behavior

Agra News: जेई के अभद्र व्यवहार पर भड़के विधायक किशनी

Mon, 08 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
MLA Kishni angry over JE's indecent behavior
किशनी। प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने के सख्त निर्देशों को उनके अधीनस्थ हवा में रहे हैं। विद्युत विभाग के जेई ने विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया से फोन पर अभद्र व्यवहार किया। भड़के विधायक ने डीएम व एसई से शिकायत कर दी। कार्रवाई न होने पर मंगलवार से सैकड़ों समर्थकों सहित बिजलीघर पर धरने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


चार जुलाई को गाड़ीवार में किसान की विद्युत करंट से मौत हो गई थी। किसान को मुआवजा न मिलने व मुकदमा दर्ज न होने पर सोमवार को विधायक ने डीएम से मुलाकात कर शिकायत की। विधायक ने एसडीओ किशनी को जांच कर मुआवजा दिलाने को कहा। विधायक ने गाड़ीवार में हाईटेंशन लाइन पेड़ों पर रखी होने पर एसडीओ से मौके पर आने को कहा। एसडीओ ने दूर क्षेत्र में होने की बात कहकर जेई से बात करने को कहा। विधायक ने लेखराजपुर बिजलीघर के जेई ओमप्रकाश से मौके पर आकर विद्युत लाइन पर रखी पेड़ों की टहनियां हटवाने को कहा।
विज्ञापन

विधायक का आरोप है कि जेई ने उनसे गलत भाषा का प्रयोग करते हुए आने में असमर्थता जताई। विधायक ने इसकी शिकायत एसई व एसडीओ से की है। विधायक ब्रजेश कठेरिया ने बताया कि लेखराजपुर बिजलीघर पर तैनात जेई ओमप्रकाश ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जेई विद्युत केंद्र पर कई वर्षों से यहां तैनात हैं। अधीक्षण अभियंता व एसडीओ किशनी को मामले से अवगत करा दिया है। कार्रवाई न होने पर वह मंगलवार दोपहर से लेखराजपुर बिजलीघर पर सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई से फोन पर विवाद होने की जानकारी उन्हें विधायक ने फोन पर दी है। अगर जेई ने गलत भाषा प्रयोग की है तो गलत है। लिखित शिकायत करेंगे तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।
शेरसिंह, एसडीओ किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed