{"_id":"62507d6702c083223d4a2818","slug":"misterious-fire-threat-in-raipur-village-kasganj-news-agr5296650196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य बनी आग- आग लगने की घटना को लेकर प्रशासन गंभीर, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्य बनी आग- आग लगने की घटना को लेकर प्रशासन गंभीर, फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
विज्ञापन
कासगंज में सोरोंजी के गांव रायपुर में सीएफओ से आग लगने के बारे में जानकारी जिलाधिकारी हार्षिता म?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्षेत्र के गांव रायपुर में पिछले आठ दिनों से तीन भाइयों के मकान, नलकूप व खेतों में लगातार अचानक आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। आग लगने की घटनाओं को लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। लोगों का दहशत में बुरा हाल है। सूचना पर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने गांव में पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम, एसपी के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने आग से जुड़े सामान के नमूने लिए और फोटोग्राफी की। वहीं, जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को मदद का पूरा भरोसा दिया।
रायपुर गांव में तीन सगे भाई रूप सिंह, कन्हई पाल और विजेंद्र सिंह के घर में, नलकूप, खेत व घेर में अब तक लगभग 150 बार आग लगने का अनुमान है। यह आग एक-एक सामान में अचानक लगती है। चाहें वह सामान जमीन पर रखा हो, बक्से में हो या दीवार पर टंगा हो। बृहस्पतिवार को तीनों भाइयों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घर का काफी सामान जल चुका है। परिवार के लोगों ने घर का सामान घर के बाहर अलग-अलग स्थानों पर रख दिया है। इस मामले को लेकर आसपास के इलाकों में सनसनी है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल को नमूने लिए हैं। फोरेंसिक जांच से आग लगने के कारणों की जांच होगी।
परिवार के लोगों का रो-रोकर है बुरा हाल
कासगंज। बार बार घर में आग लगने की घटना को लेकर तीनों भाई और उनके परिवार के लोग दहशत में हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। विजेंद्र का कहना था कि पूरा परिवार परेशान है। अब तक लाखों का नुकसान हो गया है। परिवार के लोग बार बार गांव छोड़ने की बात कर रहे थे। अलीगढ़ से पहुंची बहन किरण ढांढस बंधा रही थी।
विज्ञापन
- पीड़ित परिवार की जो फसल जली है उसके लिए परिवार को नियमानुसार मदद दी जाएगी। तहसील प्रशासन व मंडी प्रशासन को इसके लिए निर्देशित किया गया है, जिससे शीघ्र परिवार को मदद मिल सके- हर्षिता माथुर, डीएम।
- आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फॉरेंसिक जांच शुरू की गई है। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए है। फायर ब्रिगेड की टीम वहां तैनात है। फोरेंसिक जांच से कारण स्पष्ट होगा। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।