फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misterious fire incident at village raipur

रहस्यमयी आग- नहीं रुक रहा आग लगने का सिलसिला

Sun, 10 Apr 2022 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
misterious fire incident at village raipur
कासगंज। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में पिछले नौ दिनों से तीन सगे भाइयों के घर में रुक-रुककर लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है। एक-एक सामान में अलग अलग रूप से आग लग रही है। लगातार आग की घटनाओं से परिवार के लोग दहशत में हैं। परिवार के लोगों ने आग की घटनाओं से उबरने के लिए पूजा-पाठ का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अब अखंड रामायण का पाठ परिवार में किया जा रहा है, लेकिन शनिवार को भी घर में आग लगने की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने शुक्रवार को गांव में भ्रमण करके स्थिति का जायजा लिया और फोरेंसिक नमूने संग्रहित कराए थे। फोरेंसिक टीमों ने पहुंचकर नमूने संकलित किए। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है, लेकिन जांच रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। वहीं, पीड़ित परिवार को आग की घटनाओं से राहत नहीं मिल पा रही। शनिवार को चक्की के पटे में आग लगने की घटना हुई। परचूनी की दुकान में रखे सामान व एक खुटी पर टंगी शर्ट में आग लग गई। इसी तरह से पूरे दिन घटनाओं का सिलसिला चलता रहा। वहीं, शुक्रवार की रात से पीड़ित सगे भाई रूप सिंह, कन्हई पाल एवं विजेंद्र सिंह ने अखंड रामायण पाठ शुरू कराया जो लगातार चल रहा है। रहस्य बनी आग की घटनाओं को लेकर आस पास के ग्रामीण भी लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आग की घटनाओं का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फोरेंसिक जांच के परिणाम आने में अभी समय लग सकता है। गांव में फायर ब्रिगेड की टीम तैनात है। जो घटनाक्रम पर नजर बनाए है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed