{"_id":"624de154279af16d4b5d44cd","slug":"misterious-fire-in-raipur-village-kasganj-news-agr5294461149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्य , तीन सगे भाईयों के घर में बार बार बिना कारण के लग रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्य , तीन सगे भाईयों के घर में बार बार बिना कारण के लग रही आग
विज्ञापन
कासगंज के गांव रायपुर में ग्रामीण के घर में आग लगने के बाद घर के बाहर पड़े सामान को देखते ग्रामीण ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में एक ही परिवार के तीन सगे भाईयों के मकानों में अचानक कहीं भी आग लग जाती है। चाहें वह सामान दीवार पर लटका हो या फर्श पर रखा हो। बक्से, अलमारी, ट्यूबवेल पर कई बार आग लग चुकी है। परिवार के लोगों के दावे पर भरोसा करें तो यह आग पिछले 6 दिनों में 100 बार लग चुकी है। सूचना पर अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया है। उन्हें भी आग लगने का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक के सामने भी आग अपने आप लग गई। अभी तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है। परिवार के लोग जरूरी ऐहतियात बरत रहे हैं।
रायपुर पटना ग्राम पंचायत के रायपुर गांव में रूप सिंह, कन्हई पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह तीनों सगे भाई हैं। तीनों के घर आसपास में ही हैं। आग लगने की पहली घटना 1 अप्रैल को रूप सिंह के घर में हुई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर में रखे सामान में अचानक आग की लपटें देखीं तो परिवार के लोगों ने आग बुझाई व सामान हटाया। उसके बाद तीनों भाईयों के घर में अलग अलग समय में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया। रूप सिंह ने बताया कि अब तक पिछले 6 दिनों में करीब 100 बार आग लग चुकी है। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपाल ने मौका देखा तो लेखपाल के सामने भी अचानक आग लग गई। इसी तरह मुख्य अग्निशमन अधिकारी के सामने भी आग लगी। ग्रामीणों में बार बार आग लगने के मंजर को लेकर कौतूहल है। परिजन का कहना है कि 2 लाख से अधिक का सामान अब तक चल गया है। घरेलू कपड़े, बिस्तर यहां तक कि दीवार पर लटका कलैंडर सहित तमाम स्थानों पर आग लग गई। परिवार के लोगों ने घर का सामान सड़क पर निकालकर रख दिया है और अन्य ग्रामीणों के घरों में भी सामान रख दिया है।
गांव में तरह तरह की चर्चाएं
कासगंज। रायपुर गांव में एक ही परिवार के तीन घरों में हो रहीं बार बार आग लगने की घटना को लेकर लोगों के घर में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे देव योग बता रहा है तो कोई ऊपरी हवा का चक्कर बता रहा है, तो कोई परिवार में हुईं अकाल मृत्यु को कारण बता रहा है। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने ऐसी कई चर्चाएं बताईं।
विज्ञापन
सीएफओ बोले कारण समझ नहीं आ रहा
कासगंज। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रजनीश आनंद का कहना है कि उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है। आग लगने का कोई कारण समझ नहीं आ रहा। स्वत: ही घर में रखा सामान जलने लगता है। वैज्ञानिक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
फायर ब्रिगेड की टीम भी अलर्ट पर
कासगंज। सीएफओ रजनीश आनंद ने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार गांव में फायर ब्रिगेड के साथ टीम मौजूद रहती है। जिससे आग की कोई बड़ी घटना न हो जाए।
रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर