फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mission Shakti Role models said daughters do not be afraid keep moving forward

मिशन शक्ति: रोल मॉडल बोलीं- बेटियों को डरने की जरूरत नहीं, आगे बढ़ती रहें

Sat, 24 Oct 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Role models said daughters do not be afraid keep moving forward
मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मी और युवतियां - फोटो : अमर उजाला

बेटियों को अब डरने की जरूरत नहीं है। वे शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेल जगत में नाम कमा रही हैं। पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सरकार भी काफी कारगर कदम उठा रही है। इसलिए आगे आएं और बढ़ती रहें। यह कहना है आगरा की रोल मॉडल और इंटरनेशनल पैरा शूटिंग प्लेयर सोनिया शर्मा का। वह मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इसके अलावा कार्यक्रम में टेबल टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्तिका भारत और एथलीट अनन्या मित्तल भी आई थीं। 

विज्ञापन


बल्केश्वर की रहने वाली सोनिया शर्मा चार बार विश्व पैरालंपिक शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष 2017 में दुबई में विश्व चैपिंयनशिप में दस मीटर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी। इसके बाद बैंकाक में जीता। वर्ष 2018 में भी पदक जीते। सोनिया ने कहा कि लड़कियां आज किसी से कम नहीं। इसलिए डरे नहीं। चुप न रहें। 
विज्ञापन



टेबिल टेनिस की राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्तिका भारत अपनी मां अर्निका के साथ आई थीं। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो बार पदक जीत चुकी हैं। एथलीट अनन्या मित्तल कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वह खोखो में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने प्रशस्ति पत्र दिए

सांसद एसपी सिंह बघेल ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। वह अब स्कूल कालेज में जाकर बेटियों को जागरूक करेंगे। महिलाओं और बालिकाओं को चाहिए कि वह हेल्पलाइन नंबर की जानकारी रखें। अपने मोबाइल में इन्हें दर्ज करके रखें। इसके बाद पुलिस अधिकारी, समाजसेविका और रोल मॉडल को प्रशस्ति पत्र दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed