फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mission shakti in kasganj

महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों का सदुपयोग करें

Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
mission shakti in kasganj
कासगंज। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण के समापन पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन क्षेत्र में तथा अभियान के दौरान अच्छा कार्य करने वाली महिला शक्ति योद्धाओं को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता के लिए शक्ति मिशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसे सार्थक बनाने के लिये महिलाएं पूर्ण जागरूक होकर अपने अधिकारों का सदुपयोग करें। इस मौके पर पुरुषों व महिलाओं को बेटा बेटी में भेदभाव न करने, बच्चों को नैतिकता सिखाने तथा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं समान अवसर प्रदान करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान ने हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताया कि कासगंज में नावल्टी रोड पर स्थित वन स्टॉप सेंटर पर एक ही छत के नीचे पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को काउंसलिंग, पुलिस, चिकित्सक, आश्रय एवं कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कासगंज महिला थाना इंचार्ज, महिला ग्राम प्रधान मामों, रोडवेज महिला केन्द्र प्रभारी द्वारा भी महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर महिला ग्राम प्रधान एवं विभिन्न विभागों से संबंधित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed