{"_id":"62b9da424ab1a40bfc545b1e","slug":"missing-teen-s-head-an-arm-and-a-leg-found-after-48-hours-ago-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 12 वर्षीय बच्चे का मिला सिर, एक हाथ और पैर, 48 घंटे पहले हुआ था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 12 वर्षीय बच्चे का मिला सिर, एक हाथ और पैर, 48 घंटे पहले हुआ था लापता
Mon, 27 Jun 2022 09:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:56 PM IST
सार
फतेहाबाद में घर से लापता किशोर की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बाजरे के खेत में किशोर का शव मिला। उससे कुछ दूर ही उसका एक हाथ और पैर भी मिला है।
विज्ञापन
विलाप करते किशोर के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में किशोर का कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। 12 वर्षीय किशोर 24 जून की सुबह घर से शौच के लिए खेत पर गया था, उसके बाद लौटकर नहीं आया। सोमवार शाम उसका सिर खेत में पड़ा मिला। उससे करीब पांच मीटर की दूरी पर किशोर का एक हाथ और पैर भी मिला है। जानकारी मिलते ही किशोर के परिजनों के साथ मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फतेहाबाद क्षेत्र के कसियाई गांव निवासी किसान ग्यादीन का 12 वर्षीय पुत्र धीरज शुक्रवार दोपहर करीब 11:00 बजे घर से खेतों की तरफ खेलने के लिए जाने की कहकर निकला था। शाम होते-होते किशोर जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई, परिजनों ने आसपास के गांवों समेत खेतों में तलाश किया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार को परिजन थाना फतेहाबाद में शिकायत करने पहुंचे, पुलिस ने धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लापता किशोर की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार करीब 7:00 बजे गांव के कुछ बच्चे खेतों में घूम रहे थे, तभी उन्हें लापता धीरज का शौच के लिए ले जाया गया लोटा पड़ा हुआ मिला। जब उन्होंने आसपास देखा तो धीरज का सिर पड़ा हुआ था। साथ ही उससे करीब 5 फीट की दूरी पर एक पैर तथा एक हाथ कटा हुआ पड़ा था। पास ही उसकी चप्पल पढ़ी हुई मिली है। घटना की जानकारी तत्काल उन्होंने अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद धीरज के परिजनों को भी इसकी जानकारी लग गई। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सौरव सिंह, प्रभारी थाना अध्यक्ष फतेहाबाद आरएन सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई, जो जांच कर रही है।
विज्ञापन