फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing siblings found in wheat field

शुक्रवार की सायं लापता हुए भाई बहन सुबह गेहूं के खेत में मिले

Sat, 05 Mar 2022 06:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Missing siblings found in wheat field
कासगंज। जिले के गांव उलाईखेड़ा से शुक्रवार की सायं के समय खेलते समय भाई-बहन अचानक लापता हो गए। परिजन काफी देर तलाश करते रहे, लेकिन बच्चों के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई और रातभर बच्चों की तलाश में कांबिंग की गई। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम सक्रिय रहीं। शनिवार की सुबह बच्चे खेत से बरामद हो गए। डॉग स्क्वाइड की निशानदेही पर यह बरामदगी हुई। पुलिस ने अपहरण की आशंका से इंकार नहीं किया है। एसपी का कहना कि बच्चों से बात की जा रही है। इसके बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन

उलाईखेड़ा गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री शिवानी(7) एवं छोटा भाई रितिक (5) गांव में खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे फूल तोड़ने के लिए चले गए, लेकिन वापस नहीं लौटे। रात्रि तक परिजन बच्चों की तलाश करते रहे, लेकिन वे नहीं मिले। पिता अशोक कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

सुन्नगढ़ी थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी तो एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वाइड टीम सक्रिय हो गईं। रात्रि के समय पुलिस सुन्नगढ़ी के आसपास के इलाकों में कांबिंग की गई। शनिवार की सुबह गेहूं के खेत की ओर डॉग स्क्वाइड टीम बार-बार जा रही थी। जब तलाशी ली तो दोनों बच्चे खेत में मिल गए। सीओ सहावर अजीत चौहान ने बच्चों से पूछताछ की, लेकिन वे डरे-सहमे हैं और वारदात के बारे में नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस टीम सक्रिय कर दीं गईं। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस का दबाव बढ़ने पर बच्चों को कोई खेत में छोड़ गया हो। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। बच्चों के नॉर्मल होने पर फिर बातचीत की जाएगी। यदि अपहरण की बात सामने आई तो अपहरणकर्ताओं को चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी।
- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed