फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing SBI clerk himself reached the police station

UP: एसबीआई क्लर्क खुद पहुंच गए थाने, दो पेज का पत्र लिख हो गए थे लापता; बताया क्यों किया ऐसा

Sat, 23 Aug 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 09:08 AM IST
सार

SBI Clerk Missing: भारतीय स्टेट बैंक की छीपीटोला स्थित हाउसिंग लोन शाखा के लापता वरिष्ठ क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह खुद ही थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि एजीएम के उत्पीड़न की वजह से वे तनाव में थे। 

विज्ञापन
Missing SBI clerk himself reached the police station
वरिष्ठ क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की भारतीय स्टेट बैंक की छीपीटोला स्थित हाउसिंग लोन शाखा के लापता वरिष्ठ क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह बृहस्पतिवार रात को थाना रकाबगंज पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि एजीएम के उत्पीड़न की वजह से तनाव में चल रहे थे। इस कारण घरवालों को बिना बताए मथुरा चले गए थे। 
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि मथुरा में वे भटकते रहे। बाद में घर वापस आ गए। घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी इसलिए सूचना देने पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया। गांव सैमरी, देवरी रोड निवासी सुरेंद्र पाल सिंह 18 अगस्त को बैंक में ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भांजे को मधु नगर बुलाने के बाद बाइक देकर कहीं चले गए थे। उन्होंने एक नोट भी घरवालों तक पहुंचाया था। इसमें अपनी शाखा के एजीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इससे वो तनाव में थे। मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि लापता क्लर्क स्वयं ही थाने आ गए। इस पर पूछताछ की गई। केस के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed