{"_id":"5b4c41624f1c1b40748b4f79","slug":"missing-girl-s-family-and-traders-closed-market-in-fariha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैर समुदाय के युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर समुदाय के युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
थाना फरिहा के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक द्वारा किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस के ढिलमुल रवैये के खिलाफ लोगों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने सोमवार को बाजार बंद रखा।
जुलूस के रूप में पहुंचकर थाने का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि दो दिन में किशोरी बरामद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ जसराना ने दो दिन का समय मांगा, तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए।
फरिहा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को मंदिर से लौटते समय दूसरे समुदाय का युवक दो दिन पहले अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई, लेकिन किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

थाना घेरा
सोमवार को कस्बे के व्यापारियों ने पुलिस के सुस्त रवैये के खिलाफ बाजार बंद कर दिया। सुबह करीब 11 बजे व्यापारी और भाजपा नेताओं के अलावा काफी संख्या में लोग थाना फरिहा पहुंचे और पुलिस के विरोध नारेबाजी कर थाने का घेराव किया।
सूचना पर सीओ जसराना प्रेम प्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ थाना पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किशोरी को बरामद करने के लिए दो दिन का समय दें। हालांकि लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस से हुई नोकझोंक
थाना पुलिस के रवैये को लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आरडी सिंह चौहान की सीओ जसराना से काफी नोकझोंक हो गई। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया।
वहीं थाने के घेराव के समय वहां काफी भीड़ थी। तभी समुदाय विशेष के दो युवक वहां आ गए। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारी भीड़ ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस और कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें थाने से बाहर निकाल दिया।