{"_id":"5afedb4c4f1c1bdf408b6472","slug":"missing-girl-found-sleeping-in-toilet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिसको ढूंढा गली गली, वो टॉयलेट में सोती मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसको ढूंढा गली गली, वो टॉयलेट में सोती मिली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Fri, 18 May 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
अपनी मां के साथ मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहपुरी सीकरी में शुक्रवार को पांच वर्षीय बच्ची लापता होने से उसके परिवार के साथ पुलिस भी परेशान हो गई। करीब चार घंटे बाद बच्ची घर के ही टॉयलेट में सोते हुए मिली। इसके बाद पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली।
आगरा के शहीद नगर निवासी पांच वर्षीय चट्टो अपनी मां सन्नो के साथ एक सप्ताह पूर्व सीकरी में वेदरिया के यहां ननिहाल आई हुई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे चट्टो को घर में छोड़कर मां सन्नो दवा लेने बाहर चली गई थी।
लौटने पर सन्नो को घर में चट्टो नहीं मिली। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन फिर भी नहीं मिली। मां समेत सभी लोग परेशान गए। बच्ची के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। पुलिस को भी सूचना दी गई।

बच्ची के गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपहरण का अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस टीम गठित कर खोज शुरू की गई। आसपास के सभी खाली घरों के साथ जंगल में भी पुलिसवाले उसकी तलाश करते रहे।
आला अधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया। इस बीच चौकी इंचार्ज पीपीएस चौहान एवं एसआई मीनू गालियान परिजनों से पूछताछ के लिए एक बार फिर बच्ची के घर गए।
इसी दौरान मकान की फिर से छानबीन की गई, तो बच्ची घर के टायलेट में सोती मिली। बच्ची के सही सलामत मिलने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।