फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing farmer's body found on railway track, accused of murder

घर से लापता किसान का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Missing farmer's body found on railway track, accused of murder
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सिधारी से दो दिन पूर्व लापता किसान का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस किसान द्वारा खुदकशी की बात कह रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना टूंडला के गांव सिधारी निवासी किसान अनवर सिंह (48) पुत्र डोरीलाल शुक्रवार शाम छह बजे से घर से निकला था। शाम तक घर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह परिजन किसान की तलाश में एक बार फिर निकले। इस दौरान परिजनों को हिरनगांव रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अनवर सिंह के रूप में की। अनवर सिंह के बेटे अवधेश एवं प्रवेश का कहना है कि उनके पिता को गांव का ही एक व्यक्ति अपने साथ में ले गया था। वह व्यक्ति रविवार सुबह लौट आया, लेकिन पिता का शव मिला है। अनवर सिंह के पुत्रों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। इधर थाना पुलिस का कहना है कि मृतक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed