{"_id":"69ff46bbe71f11e7ef0f5516","slug":"missing-farmer-murdered-and-body-buried-in-pit-in-agra-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर, गला, पीठ समेत चाकू से गोद डाला शरीर, गड्ढे में दबी मिली लापता किसान की लाश; चारपाई के पास मिला था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर, गला, पीठ समेत चाकू से गोद डाला शरीर, गड्ढे में दबी मिली लापता किसान की लाश; चारपाई के पास मिला था खून
Sat, 09 May 2026 08:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 09 May 2026 08:08 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। लापता किसान का शव 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा मिला। किसान 36 घंटे से लापता था। चारपाई के पास खून मिलने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईंखेड़ा में शुक्रवार की रात लापता किसान गणेशी उर्फ अनीत की कहानी आखिरकार एक खौफनाक हत्या में बदल गई। 36 घंटे तक पुलिस खेतों, जंगलों और रास्तों में सुराग तलाशती रही, लेकिन किसान का शव गांव के पास करीब 1 किलोमीटर दूर नहर किनारे गंगाजल पाइपलाइन के नीचे करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में दबा मिला। मृतक के रिश्तेदार और पुलिस जैसे ही नहर किनारे पहुंची तो गंगाजल प्रोजेक्ट की निर्माणधीन लाइन से बदबू आने लगी।
जानकारी के मुताबिक गांव बाईंखेड़ा निवासी 30 वर्षीय अनीत उर्फ गणेशी पुत्र चंद्रपाल यादव बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से खेत पर सोने के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी पिंकी खेत पर पशुओं को चारा डालने पहुंची तो पति गायब मिला। चारपाई पर बिछा बिस्तर भी नहीं था, जब उसने चारपाई हटाकर सफाई की तो नीचे खून फैला मिला। पास में खून से सने पत्थर पड़े थे। 200 मीटर दूर अनीत की मोटरसाइकिल मिली थी। सूचना फैलते ही गांव में खलबली मच गई।

रास्ते में कई जगह खून के निशान भी पाए गए। पुलिस ने सर्विलांस टीम और डॉग स्क्वायड लगाया, लेकिन 36 घंटे तक पुलिस सिर्फ अंदाजों में उलझी रही और ग्रामीण भी नहरों ओर कुओं में तलाश कर रहे थे। इसी बीच मृतक के चचिया ससुर रुकमान यादव और शालिग्राम यादव ने बताया कि वह नहर के किनारे खड़े थे, वहीं पुलिस आई। गांव के बाहर गंगाजल पाइपलाइन के पास संदिग्ध हालत में मक्खियां नजर आईं थीं और कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। शक होने पर दोनों खुद मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। करीब 10 फुट गहरे गड्ढे में बिस्तर में लिपटा गणेशी का शव पड़ा था।
शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप उठी। किसान के सिर,गले, नाभि और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के गहरे निशान मिले। शव के पास बिस्तर में लिपटा हुआ खून से सना चाकू भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या बेहद बेरहमी से करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढे में दबाया गया। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई सहित अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-झाड़-फूंक के चक्कर में लगी आग: मकान की उड़ी छत और दीवार में आई दरारें, फटे सिलिंडर; दो किमी तक सुनाई दिए धमाके
ये भी पढ़ें-झाड़-फूंक के चक्कर में लगी आग: मकान की उड़ी छत और दीवार में आई दरारें, फटे सिलिंडर; दो किमी तक सुनाई दिए धमाके