{"_id":"63f097005f62919eb30e62fd","slug":"missing-farmer-found-in-badaun-forest-after-seventh-day-up-crime-news-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में ठूसा था कपड़ा: सातवें दिन बदायूं के जंगल में मिला लापता किसान, पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में ठूसा था कपड़ा: सातवें दिन बदायूं के जंगल में मिला लापता किसान, पुलिस ने कराया मुक्त
Sat, 18 Feb 2023 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 02:44 PM IST
सार
खेत से लापता हुआ किसान बदायूं के जंगल में मिला। उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया था। उसहैत पुलिस ने उसे मुक्त कराया, जिसके बाद उसे कासगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
बंधक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज से सात दिन पूर्व सोरोंजी थाना क्षेत्र के लहरा गांव से लापता किसान शुक्रवार को पड़ोसी जनपद बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के सरेली के जंगल में बंधा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उसहैत थाना पुलिस ने किसान को कासगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस किसान को सोरोंजी थाने ले आई है जहां घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
लहरा निवासी किसान भूरे 11 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे किसी के बुलाने पर अपने खेत पर गया था। इसके बाद लापता हो गया। भूरे की बाइक और चप्पलें खेत में मिलीं थीं। भूरे ने परिजनों को फोन करके बताया कि उसे कुछ लोगों ने घेर लिया है, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजन घटना के दौरान मौके पर पहुंचे तो वहां बाइक मिलीं। जिससे उन्हें भूरे की हत्या की आशंका सताने लगी। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बाइक और चप्पलें बरामद कीं। पुलिस भूरे की तलाश कर रही थी। इस मामले में भूरे के भाई कुंवरपाल ने गांव के ही रामकिशोर, पप्पू, नरेंद्र, राकेश और मुनेश के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भाई कुंवरपाल ने बताया कि गंगा की कटरी में उनकी 25 बीघा जमीन है। आरोपियों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा छोड़ने की बात से आरोपी रंजिश मान रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया कि सरेली के जंगल में भूरे के हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था। उसहैत पुलिस को जब भूरे ने जानकारी दी तो कासगंज पुलिस को सूचना दी गई। इस सूचना पर सोरोंजी थाने की टीम उसहैत थाने पहुंची और भूरे को कोतवाली ले आई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि बंदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में भूरे मिला है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई होगी।