{"_id":"5e9f179f3e25d54266000b85","slug":"missing-farmer-found-dead-in-the-well-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर कुएं में मिला लापता किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के बाहर कुएं में मिला लापता किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Wed, 22 Apr 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव अखवाई निवासी किसान विजय सिंह (40) का शव मंगलवार को गांव के समीप ही कुएं में मिला। वह 18 अप्रैल को खलिहान से लापता हो गए थे। मामले में परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
भाई अजय सिंह ने बताया कि विजय सिंह शनिवार को शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर ट्राली से ओमवीर आदि के साथ सुशील का भूसा लेने खलियान में गए थे। तभी किसी का मोबाइल पर फोन आया। बातें करते हुए वह खलिहान से सड़क की ओर चले गए। तभी से लापता थे।
अजय सिंह ने दूसरे दिन थाना कागारौल में विजय सिंह के लापता होने की तहरीर दी। इधर, खोजबीन के दौरान मंगलवार को विजय की चप्पल नलकूप के कुएं के समीप दिखी। लोगों ने कुएं में देखा, तो उसमें शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया।

परिजनों को रो रोकर बुरा हाल
पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। एसओ कागारौल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के भाई ने बताया कि विजय सिंह के तीन बेटियां खुशी (12), तान्या (10) और श्रद्धा (8) हैं। पत्नी मिथलेश उर्फ नेमवती और मां फूलवती की रो-रोकर हालत खराब है।
मोबाइल की वीडियो को लेकर विवाद की चर्चा
अखवाई के विजय सिंह की मौत पर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन लोगों के बीच उनके मोबाइल के एक वीडियो को लेकर एक व्यक्ति से विवाद की चर्चा है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।