फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing death

3022 अज्ञात लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
missing death
कासगंज/सोरोंजी। श्रीक्षेत्र बजाजा कमेटी आगरा की ओर से सोमवार को 3022 अज्ञात दिवंगत लोगों की अस्थियों को विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया गया। विसर्जन से पूर्व अस्थि कलशों समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

आगरा से कमेटी के पदाधिकारी अस्थि रथ लेकर कासगंज पहुंचे। विसर्जन से पूर्व कासगंज के रानी लक्ष्मी बाई कम्यूनिटी हॉल में कपड़ा कमेटी ने अस्थि कलशों के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किया। कमेटी के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, सचिव सुबोध अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बजाजा कमेटी के इस कार्य की सराहना की। यहां मुकेश अग्रवाल, शैलेश माहेश्वरी, चंदन माहेश्वरी, सुवीन कावरा, विकास कावरा, सीताराम अग्रवाल, भानेंद, चंद्रशेखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद गंगा नदी के हर की पौड़ी के पश्चिमी छोर पर भगवान शंकर घाट पर विधि विधान से अस्थियां विसर्जित की गईं। बजाजा कमेटी आगरा के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि बजाजा कमेटी लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करके अस्थियां संचित करती है। इसके बाद उनका विसर्जन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कुल 3022 दिवंगतों की सद्गति के लिए अस्थि विसर्जन किया गया है। इसमें 1580 ऐसे लोगों की अस्थियां थी जिनकी मृत्यु कोरोना काल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के ये लोग रहे मौजूद
अस्थि विसर्जन के दौरान श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी आगरा के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता, राजीव अग्रवाल महामंत्री, ऋषि मित्तल कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र गोयल मंत्री, सुनील विकल, पंकज अग्रवाल, मनोज शर्मा, राहुल गुप्ता, राजीव पोद्दार, संजय गुप्ता, विनय अग्रवाल, राजकुमार जैन, प्रशांत गुप्ता, प्रिया शर्मा, माथुर वैश्य हरियाली समिति की दीपिका प्रवीन गुप्ता, अनीता कोठिया, नीरज कोठिया, भारती संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed