फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing constable of mainpuri dead body found hanging on tree in Uttarakhand Tehri

Mainpuri: मैनपुरी से लापता सिपाही का शव उत्तराखंड के टिहरी में पेड़ पर लटका मिला, 22 नवंबर से था लापता

Mon, 28 Nov 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Nov 2022 02:05 PM IST
सार

थाना घिरोर में तैनात सिपाही 22 नवंबर से लापता था। उसका शव उत्तराखंड के टिहरी में पेड़ पर लटका मिला। मैनपुरी पुलिस की टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। 

विज्ञापन
missing constable of mainpuri dead body found hanging on tree in Uttarakhand Tehri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर में तैनात सिपाही का शव उत्तराखंड के टिहरी में एक पेड़ पर लटका मिला। 22 नवंबर को वह ड्यूटी से गायब हो गया था। पुलिस की एक टीम टिहरी के लिए रवाना हो गई है, हालांकि थाना पुलिस मामले को दबाती रही। एसपी ने बताया कि शनिवार को सिपाही का शव टिहरी में मिला है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बागपत के बड़ौत के गांव लहोड़ा निवासी आरक्षी रवि तोमर वर्ष 2020 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती घिरोर थाना में थी। वर्तमान में वह स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ टीम में चल रहा था। बीते 22 नवंबर से वह अचानक लापता हो गया। जानकारी होने के बाद खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन

23 नवंबर को लटका मिला था शव 

23 नवंबर को उत्तराखंड के टिहरी में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। जब घिरोर पुलिस से संपर्क किया गया तो एक टीम रवाना हो गई। शव की पहचान आरक्षी रवि तोमर के रूप में हुई, आरक्षी ड्यूटी से गायब होने के बाद उत्तराखंड क्यों और किस कारण से गया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी थी। वहीं जानकारी लेने पर थाना पुलिस की ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंध को लेकर चर्चा

सिपाही का शव उत्तराखंड के टिहरी में मिलना और ड्यूटी से अचानक गायब हो जाना, कहीं न कहीं किसी बड़ी वजह की ओर संकेत कर रहा है। चर्चा है कि किसी महिला सिपाही से आरक्षी के प्रेम संबंध थे। चार दिन पूर्व महिला सिपाही ने भी दवा का ओवरडोज लिया था। मामले वाकई प्रेम प्रसंग का है या सिपाही के गायब होने व मौत के पीछे क्या रहस्य है, यह अब पुलिस जांच में ही सामने आ सकेगा।

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घिरोर थाना में तैनात सिपाही 22 नवंबर से गायब हो गया था, उसका शव उत्तराखंड में मिला है। उक्त घटना को लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed