फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing children did meet his parents on janmashtami 2019

जन्माष्टमी पर भी अपनों से नहीं मिल पाए 'कान्हा', पुलिस की लापरवाही से अनाथालयों में रहने को मजबूर

Sat, 24 Aug 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
missing children did meet his parents on janmashtami 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपनों से बिछड़कर अनाथालयों में पहुंचे आगरा के छह बच्चे सरकारी तंत्र की लापरवाही से घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। चाइल्ड लाइन ने इन बच्चों के परिजनों को खोज निकाला है। मगर, पुलिस सक्रिय नहीं है। यही वजह है कि बच्चे आश्रय गृह में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि छह बच्चों के घरों का पता मिल गया है। इनमें परिजनों से भी संपर्क कर लिया गया है। इन बच्चों के लापता होने के मामले में अपहरण के मुकदमे भी दर्ज हैं, लेकिन पुलिस की टीम संबंधित आश्रय गृह से संपर्क नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं आश्रय गृह से बच्चों को आगरा भेजने के लिए बाल कल्याण समिति की ओर से कोई आदेश नहीं किया गया है। इस वजह से बच्चे आश्रय गृह में ही रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के आश्रय गृह में रह रहे पांच बच्चे

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी श्यामसुंदर का बेटा पीयूष (14 वर्ष) 25 जून को घर से लापता हो गया था। थाना एत्माद्दौला में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। सैंया निवासी सोनू का बेटा दीपक (12 वर्ष) 24 जुलाई को घर से लापता हो गया था। 

सेंट जोंस चौराहा स्थित फुटपाथ पर रहने वाली वंदना का बेटा सोहेल (14 वर्ष) 24 जून को लापता हुआ। शाहगंज स्थित बारहखंभा निवासी अर्जुन का बेटा वंश (14 वर्ष) 25 जून को लापता हुआ। बिजलीघर पर रहने वाले शाकिर का बेटा साहिल (14 वर्ष) दिल्ली में एक महीने पहले मिला था। उसने अपना पता बताया। चाइल्ड लाइन सदस्यों ने तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं मिल सका। सभी दिल्ली के आश्रय गृह में रह रहे हैं।

झारखंड के आश्रय गृह में आगरा की बालिका 
गांव श्यामो, ताजगंज निवासी चंद्रशेखर की 11 साल की बेटी वंशिका बड़ी बहन के साथ 24 जुलाई को घर से निकल गई थी। बड़ी बहन घर वापस आ गई। मगर, वंशिका नहीं लौट सकी। वो ट्रेन से झारखंड के दुर्ग पहुंच गई। यहां उसे एक आश्रय गृह में रखा गया है।

छह साल की बच्ची का नहीं मिल रहा घर

चाइल्ड लाइन को छह साल की खुशबू एत्मादपुर क्षेत्र में मिली थी। उसने पूछताछ में बताया कि मां के डांटने पर घर से निकल आई थी। वह अपने पिता का नाम संजय बता रही है। घर का पता टोढ़िया वाली गली, एत्मादपुर। चाइल्ड लाइन सदस्यों ने बच्ची को साथ लेकर घर का पता ढूंढा, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी।

नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर चला गया युवक 
पांच जुलाई को एक युवक ने नवजात बच्ची एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराई थी। खुद को बच्ची का पिता सत्येंद्र कहा। मां का नाम पहले कल्पना, बाद में आशा दर्ज कराया। भर्ती कराने के बाद दवा लेने के लिए बाहर निकल गया। इसके बाद वापस नहीं आया। पुलिस ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अब बच्ची के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि बच्चों के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जाता है। इस वजह से बच्चे के किसी आश्रय गृह में मिलने पर पुलिस को ही लेकर आना चाहिए। मगर, पुलिस ऐसा नहीं करती है। संस्था के पदाधिकारी और सदस्य ही प्रयास करते हैं। कई बार मां-बाप ही बच्चे को लेकर आते हैं। थानों में बाल कल्याण अधिकारी भी नियुक्त हैं।

इस संबंध में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा से पूछा गया तो लापता बच्चों के आश्रय गृह में रहने की जानकारी के बावजूद पुलिस उन्हें लेने क्यों नहीं जा रही है? तो उन्होंने कहा कि लापता बच्चों के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस टीम को भेजा जाता है। अगर, कोई विवेचक लापरवाही करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed