फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Businessman Search In Mathura And Firozabad By Police Team

आगराः लापता सराफ और व्यापारी का नहीं लगा सुराग, पत्नी के मोबाइल पर किया था हमेशा के लिए जाने का मैसेज

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

रिश्तेदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि सौरभ बुधवार की रात साढ़े आठ बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर खड़े हुए थे। इसी दौरान  एक रिश्तेदार वृंदावन से लौट रहे थे। उन्होंने सौरभ को देखा था। इस पर उनसे पूछताछ की। यहां खड़े होने का कारण पूछा। मगर, सौरभ ने किसी का इंतजार करने की बात कही। इस पर रिश्तेदार चले गए।

विज्ञापन
Missing Businessman Search In Mathura And Firozabad By Police Team
सराफ और व्यापारी लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा के दयालबाग स्थित अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट निवासी सर्राफ सौरभ गुप्ता (40) और शाहगंज के गजानन नगर निवासी चीनी ट्रेडिंग कारोबारी मोहम्मद सारिक (38) का शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। दोनों की बरामदगी के लिए दो-दो टीमें लगी हैं। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दोनों नजर आए हैं। पुलिस ने मथुरा और फिरोजाबाद में भी तलाश की है। 
विज्ञापन


सौरभ गुप्ता एक सितंबर की सुबह घर से किनारी बाजार अपनी फर्म जाने के लिए निकले थे। मगर, फर्म के ऑफिस के बाहर एक्टिवा खड़ी करके चले गए। उन्होंने कुछ देर बाद पत्नी के मोबाइल पर हमेशा के लिए जाने का मैसेज किया था। इसके बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। रिश्तेदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि सौरभ बुधवार की रात साढ़े आठ बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल पर खड़े हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पार्टी के बहाने घर बुलाकर महाराष्ट्र की युवती से दुष्कर्म, सहेली सहित तीन को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक रिश्तेदार वृंदावन से लौट रहे थे। उन्होंने सौरभ को देखा था। इस पर उनसे पूछताछ की। यहां खड़े होने का कारण पूछा। मगर, सौरभ ने किसी का इंतजार करने की बात कही। इस पर रिश्तेदार चले गए। दूसरे दिन उन्हें सौरभ के लापता होने का पता चला। तब परिजनों को बताया। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। वह गुरुद्वारा से पैदल मथुरा की तरफ जाते नजर आ रहे हैं।

शाहगंज के गजानन नगर निवासी मोहम्मद सारिक चीनी की ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं। वह दो सितंबर की सुबह साढ़े दस बजे घर से निकले थे। इसके बथाद लापता हो गए थे। परिजनों ने दो दिन में 10ं सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सारिक जयपुर हाउस कॉलोनी में केनरा बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए। इसके बाद नजर नहीं आए। उन्होंने शास्त्रीपुरम पेमेंट लेने जाने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने रास्ते के फुटेज देखे, लेकिन वह नजर नहीं आए। 

लॉकडाउन में कर्ज बन गया आफत
थाना शाहगंज और न्यू आगरा पुलिस ने जांच की। न्यू आगरा के प्रभारी विजय कुमार के मुताबिक, सौरभ पर मार्केट के रुपये होने की जानकारी मिली है। लोग तगादा कर रहे थे। लॉकडाउन में स्थिति खराब हो गई। चांदी में उछाल से व्यापार पर फर्क पड़ा। हालांकि वह फुटेज में पैदल जाते नजर आए हैं। इस पर जांच की जा रही है।

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि सारिक के परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के बाद काम ठीक नहीं चल रहा था। बाजार में 20 से 25 लाख रुपये फंस गए थे। सारिक 31 अगस्त की शाम को सदर में एक सैलून पर गए थे। वहां एक कॉल आने पर बुरी तरह से घबरा गए थे । यह कॉल किसने और कहां से की, इसकी जांच हो रही है। अभी फिरोजाबाद और मथुरा में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed