फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mishappening

बरनाहल में बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
mishappening
12एमएनपी-33-बरनाहल में बिजली गिरने से बकरियां मरने पर मौके पर जमा भीड़ - फोटो : MAINPURI
बरनाहल। बरनाहल-करहल मार्ग पर जैतपुर गांव के पास गुरुवार को बिजली गिरने से महिला सहित तीन लोग झुलस गए। दो बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम करहल को दी। मौके पर लेखपाल, कानूनगो जानकारी करने पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी विनोद कुमार खटीक, गांव का ही धर्मेंद्र कुमार गुरुवार दोपहर बरनाहल करहल मार्ग पर जैतपुर गांव के पास ही बकरी चरा रहे थे, तभी बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों बकरियां सहित नीम के पेड़ों के नीचे खड़े हो गए।
विज्ञापन

अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से दो बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद कुमार, धर्मेंद्र झुलस गए। नीम का पेड़ भी बीच से फट गया। ग्रामीणों ने बताया बकरियां दूसरे नीम के पेड़ से बैठीं थीं। जबकि विनोद कुमार और धर्मेंद्र कुमार दूसरे नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। ग्रामीणों ने सूचना एसडीएम करहल रतन वर्मा को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर कानूनगो राजेश कुमार, लेखपाल अनिल कुमार क्षति का आकलन करने पहुंचे। विनोद कुमार ने बकरों की कीमत 40 हजार रुपये बताई है। वहीं, गांव नगला बाग निवासी सरिता 32 वर्ष घर के आगंन में बैठी थी। तभी अचानक बिजली सरिता के ऊपर गिर गई।
बिजली गिरने से उसके पैर झुलस गए। परिजन घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसकी हालत देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed