फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Misdeeds of electricity workers Rs 2.17 crore scam in the name of salary FIR lodged

UP: बिजली कर्मियों की करतूत...वेतन  के नाम पर 2.17 करोड़ रुपये का घोटाला, एफआईआर हुई दर्ज

Tue, 02 Sep 2025 07:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 07:42 AM IST
सार

आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के कमला नगर जोन में तैनात तीन बिजली कर्मियों के खिलाफ 2.17 करोड़ रुपये के वेतन गबन का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Misdeeds of electricity workers Rs 2.17 crore scam in the name of salary FIR lodged
घोटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के आगरा जोन में तैनाती के दौरान 2.17 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोपी तीन बिजली कर्मियों के खिलाफ कमला नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में गबन की पुष्टि के बाद एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 डीवीवीएनएल झांसी के अधिशासी अभियंता विजय प्रकाश व लेखाकार गौरव कुमार के अनुसार मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के बसौली गांव निवासी टेक्निकल ग्रेड (टीजी-2) पवन कुमार आगरा में गुरु का ताल गुरुद्वारे के पीछे स्थित ककरेठा में भाेपाल यादव के मकान में किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


घपले के समय वह कमला नगर विद्युत परीक्षण खंड में वेतन लिपिक के तौर पर ईआरपी सिस्टम के जरिये वेतन संबंधी काम करता था। खंड के लेखाकार गौरव कुमार ने साल 2021-22 के वेतन के बकाये के रूप में फरवरी 2024 से मई 2025 के बीच सामान्य से ज्यादा भुगतान करने की बात उच्चाधिकारियों के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि इस काम को करने के लिए पवन ने गौरव व विजय प्रकाश के अलावा उसके बाद तैनात रहे अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह की सैप आईडी का पासवर्ड हासिल कर 1.18 करोड़ रुपये का भुगतान अपने बैंक खाते में करा लिया। यही नहीं, उसने दयालबाग रोड स्थित दुर्गा नगर निवासी कार्यकारी सहायक पिंकी देवी को 64.51 लाख और रुई की मंडी निवासी सफाईकर्मी छिंगा को 34.57 लाख रुपये का भुगतान करा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed