{"_id":"5ef47932d04d836e95229ffd","slug":"misdeed-with-ten-year-boy-mainpuri-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनुपरीः पेड़ से बांधकर बालक के साथ किया 'गंदा काम', मां से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुपरीः पेड़ से बांधकर बालक के साथ किया 'गंदा काम', मां से मारपीट
Fri, 26 Jun 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:37 AM IST
सार
मूकबघिर चचेरे भाई को भी धमकाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरावली थाना क्षेत्र में खेत पर बकरी चराने गए एक 10 वर्षीय बालक के साथ आरोपी ने पेड़ से बांधकर कुकर्म किया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो जान से मार देगा। जानकारी होने के बाद जब मां शिकायत करने गई तो उनके साथ भी मारपीट की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय एक बालक गुरुवार सुबह करीब आठ अपने चचेरे मूकबघिर भाई के साथ खेत पर बकरियां चराने के लिए गया था। आरोप है कि वहां गांव निवासी 28 वर्षीय युवक ने बालक को पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसके साथ कुकर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। मूकबघिर चचेरे भाई को भी धमकाया। बालकों ने घर पर पहुंच कर साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पीड़ित की मां जब आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो नामजद लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस ने बालक को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
तहरीर प्राप्त हुई है, पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक