{"_id":"61362809e013dd37f75f55aa","slug":"misdeed-with-russian-boy-in-radhakund-fir-lodge-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राधाकुंड घूमने आए रशियन बालक से कुकर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राधाकुंड घूमने आए रशियन बालक से कुकर्म, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Tue, 07 Sep 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:13 AM IST
सार
पुलिस को इस घटना के बारे में पीड़ित के वकील ने जानकारी दी। एसएसपी को पूरा घटनाक्रम बताया गया तब मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
विस्तार
वृंदावन से राधाकुंड घूमने आए रशियन बालक के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया था। गोवर्धन थाना पुलिस ने एसएसपी के हस्तक्षेप पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि विगत दिनों एक रशियन बालक वृंदावन से राधाकुंड घूमने आया था। आरोप है कि राधाकुंड के एक युवक ने बालक के साथ कुकर्म किया था। पीड़ित के अधिवक्ता ने गोवर्धन थाना पुलिस और एसएसपी को घटनाक्रम की सूचना दी थी। एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद रविवार को गोवर्धन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बालक को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि विदेशी बालक के साथ कुकर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालक का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
राधाष्टमी: ब्रज के मंदिरों में धूम, 14 को जन्म लेंगी श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति वृषभानु नंदिनी, जानिए कार्यक्रम
विज्ञापन