{"_id":"6230cb7e7c4d722cb075a9d3","slug":"misdeed-with-16-year-old-girl-in-agra-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 16 साल की किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 16 साल की किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Mar 2022 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:53 PM IST
सार
आगरा में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना न्यू आगरा क्षेत्र में 16 साल की किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी उसे अपने कमरे पर बुलाया। उसे बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गया। किशोरी परिजनों को कमरे में बंद मिली। पीड़ित परिजनों ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 13 मार्च को घर से अचानक लापता हो गई थी। भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की कई जगह तलाश की। उसे रिश्तेदार और परिचितों के यहां देखा, लेकिन वो नहीं मिली। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। रात में वह पड़ोस में रहने वाले कुलदीप के कमरे पर पहुंचे, जिसमें गेट पर ताला लगा था। इस पर कमरे के जंगले में देखा। अंदर किशोरी बेहोश की हालत में पड़ी थी। इस पर कमरे का ताला खोला। किशोरी ने बताया कि कुलदीप ने उसे कमरे पर बुलाया था। इस दौरान उसे नशे का पदार्थ मिलाकर पानी पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को मामले में थाना न्यू आगरा में दुष्कर्म, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। कुलदीप मूलरूप से बरहन के गांव नजरपुर का रहने वाला है। दो माह से ही वह किराए पर न्यू आगरा क्षेत्र में रह रहा था। 12वीं करने के बाद शहर में कोचिंग करने आया है।
विज्ञापन