{"_id":"6107e519542542402e3753c5","slug":"misdeed-with-10-year-old-girl-in-mainpuri-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, तबियत बिगड़ने पर पीड़िता ने परिजनों को बताई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म, तबियत बिगड़ने पर पीड़िता ने परिजनों को बताई घटना
Tue, 03 Aug 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:14 AM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद में थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव में विगत शनिवार को खेत पर बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। अगले दिन तबियत बिगड़ने पर बालिका के परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालिका विगत 31 जुलाई को खेत पर बकरियां चराने गई थी। आरोप है कि बकरियां चराने के दौरान ददुआ उर्फ धर्मवीर ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गया। यहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अगले दिन तबियत खराब होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो बालिका ने घटना की जानकरी दी। इस पर परिजन पीड़ित बालिका को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। - अभय नरायन राय, सीओ सिटी
मैनपुरी: 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी भाजयुमो नेता हिरासत में, अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन