फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants vandalised three idols in temple on Hanuman Janmotsav In Agra

हनुमानजी सहित तीन मूर्तियों को तोड़ा: घटना सीसीटीवी में कैद, मंदिर में आया युवक, लाठी से किया खंडित...चला गया

Thu, 06 Apr 2023 12:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 12:50 PM IST
सार

आगरा में अराजकतत्व ने मंदिर में घुसकर लाठी से प्रहार कर हनुमानजी सहित तीन मूर्तियों को तोड़ दिया। इसके बाद आराम से वहां से चला गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
miscreants vandalised three idols in temple on Hanuman Janmotsav In Agra
मूर्तिया तोड़े जाने की घटना से लोगों में आक्रोश है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में अराजकतत्वों ने हनुमान जन्मोत्सव पर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने तीन मूर्तियों को खंडित कर दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके पर जमा हो गए। इससे लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के हाथरस रोड का है। यहां एक पेड़ के नीचे चबूतरा बना है। इस पर लोगों ने मूर्तियां रखकर छोटा सा मंदिर बना दिया। आसपास के लोग यहां पूजा करने जाते। गुरुवार की सुबह हनुमान जन्मोत्सव पर लोग पूजा करने पहुंचे तो हनुमान जी, चामुंडा माता जी सहित तीन मूर्तियों को खंडित देखा।

विज्ञापन

घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है

इस पर उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी। सूचना पर आसपास के लोगों सहित हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए। हनुमान जन्मोत्सव पर मूर्तियों को खंडित करने की खबर पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर माहौल शांत किया। पुलिस ने पास की एक फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी को जांचा तो संदिग्ध युवक नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डंडा मारकर मूर्तियों को तोड़ा 

एसीपी आरके सिंह ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि बीती रात 11:30 बजे एक युवक पैदल आता है। मूर्तियों को डंडा मारकर तोड़ता है और चला जाता है। हालांकि कैमरे में उसका चेहरा नहीं आ सका। उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed