फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants tried to stolen cash by breaking Canara Bank ATM in Agra

आगरा: केनरा बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी

Fri, 28 Jan 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

घटना मंगलवार रात को हुई। इसका पता दो दिन बाद तब चला, जब एक ग्राहक रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंचा था। इसके बाद बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
miscreants tried to stolen cash by breaking Canara Bank ATM in Agra
जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के साकेत कॉलोनी मार्ग पर केनरा बैंक के बाहर लगे एटीएम को मंगलवार रात को तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की गई। एक बदमाश ने पत्थर से प्रहार करके पहले स्क्रीन, बाद में कार्ड लगाने वाले स्लाट को तोड़ दिया। कैश बॉक्स का लॉक भी खोलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। गुरुवार दोपहर एक बजे ग्राहक के आने पर बैंक कर्मचारियों को घटना का पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि नकदी सुरक्षित है।

विज्ञापन

साकेत कॉलोनी मार्ग पर केनरा बैंक की शाखा है। शाखा के बाहर ही मुख्य मार्ग पर एटीएम लगा है। गुरुवार दोपहर एक बजे एक ग्राहक एटीएम से रुपये निकालने आया। मगर, शटर गिरा हुआ था। इस पर वो बैंक के अंदर गया। कहा कि एटीएम का शटर क्यों गिरा है? इस पर गार्ड आया। उसने शटर खोला। एटीएम टूटा हुआ था। उसकी स्क्रीन, कार्ड लगाने वाला स्लॉट टूटा था। डायनामिक लॉक दिखाई दे रहा था। उसने मैनेजर को बताया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच में नकदी सुरक्षित मिली। 
विज्ञापन

पीले रंग की कैप और टीशर्ट पहने था आरोपी
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी मंगलवार रात तकरीबन 8:30 बजे एटीएम के बाहर से पैदल आता नजर आया। वह पीले रंग की कैप और धारीदार टीशर्ट पहना है। एटीएम के केबिन में चला जाता है। इसके बाद केबिन का शटर गिरा देता था। तकरीबन 15 मिनट तक केबिन में ही रहता है। उसके हाथ में पत्थर लगा था। उससे ही एटीएम को तोड़ने का प्रयास करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश पहले स्क्रीन पर मारता है। इसके बाद कार्ड लगाने वाले स्लॉट को तोड़ता है। कैश बॉक्स के डायनामिक लॉक को भी तोड़ने की कोशिश करता है। मगर, सफल नहीं हो पाता है। शटर गिराकर चला जाता है। 26 जनवरी की छुट्टी थी। बैंक बंद था। शुक्रवार को घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी की हरकत कैद हो गई। वह किधर से आया और किधर गया? इसका पता पुलिस कर रही है। 

तीन थानों में तोड़े जा चुके हैं एटीएम, नहीं हुआ खुलासा
अक्तूबर 2021 में थाना शाहगंज में एक, जगदीशपुरा में दो और सिकंदरा में एक एटीएम तोड़ा गया था। पुलिस को बाइक पर दो युवक नजर आए थे। सिकंदरा थाना में मुकदमे दर्ज किए गए। मगर, एक भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। तब यह बताया गया था किसी सिरफिरे युवकों का काम है। इस घटना में भी यही कहा जा रहा है कि  किसी नशेबाज युवक ने घटना की है। वह पत्थर लेकर आया था। अगर, बदमाश होते तो औजार भी लेकर आते।

बदमाशों के निशाने पर एटीएम
शहर में एटीएम बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। पिछले दिनों फतेहाबाद मार्ग पर एटीएम ही उठाकर बदमाश ले गए थे। पुलिस ने गैंग को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। इससे पहले भी सदर क्षेत्र में एटीएम काटने और ले जाने के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं।

रात में गश्त, फिर भी वारदात
पुलिस गश्त के दौरान एटीएम को देखती है। जिन एटीएम में गार्ड तैनात नहीं होते हैं, उनके शटर रात में गिरा दिए जाते हैं। इनको चेक भी किया जाता है। केनरा बैंक के एटीएम को तोड़ने वाला रात में ही आया। वह काफी देर तक एटीएम केबिन में रहा। मगर, पुलिस को गश्त के दौरान पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed