फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Tabbebaji With Namkeen Businessman Loot Three Lakh Rupees Crime News

आगरा: नमकीन व्यापारी बना टप्पेबाजों का शिकार, दस-दस के नोट सड़क पर गिराकर कार से ले उड़े 3.30 लाख

Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Nov 2021 12:21 AM IST
सार

आगरा में टप्पेबाज सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले चांदी कारोबारी से टप्पेबाजी हुई थी। अब नमकीन व्यापारी को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन
Miscreants Tabbebaji With Namkeen Businessman Loot Three Lakh Rupees Crime News
सीसीटीवी में दिखे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोहामंडी बाजार में सोमवार सुबह नमकीन कारोबारी अजय बंसल के बेटे आयुष बंसल को टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया। सड़क पर दस-दस के नोट गिराकर कार से 3.30 लाख रुपये से भरा बैग उठाकर ले गए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस को संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

विज्ञापन

बोदला निवासी अजय बंसल का लोहामंडी बाजार में अजय ट्रेडर्स के नाम से नमकीन का कारोबार है। उनके बेटे आयुष बंसल ने बताया कि दुकान सुबह साढ़े आठ बजे खुल जाती है। उन्होंने सोमवार को दुकान के बराबर में अपनी कार खड़ी की थी। सुबह तकरीबन 10:40 बजे वो बैंक जाने के लिए कार पर आए। बैंक में रुपये जमा करने थे। कार में चालक के बराबर वाली सीट पर 3.30 लाख रुपये से भरा बैग रख दिया। डिकी को खोलकर चेक करने लगे। तभी दो युवक आ गए। उन्होंने कहा कि आपके रुपये गिर गए हैं। उन्होंने सड़क पर देखा तो दस-दस के छह-सात नोट पड़े थे। वह नोटों को उठाने लगे।
विज्ञापन

नोट उठाने के बाद कार में बैठे तो बैग नहीं था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास देखा, लेकिन कोई नजर नहीं आया। उन्हें नोट  गिरने के बारे में बताने वाले युवकों पर शक हुआ। उन्होंने आसपास देखा, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। व्यापारी ने थाना लोहामंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, आरोपियों का पता नहीं चल सका। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
आगरा में फिर हुई टप्पेबाजी की वारदात: चेहरे पर अगरबत्ती का धुआं घुमाकर 15 लाख रुपये की चांदी पार
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed