फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants stopped on the way and robbed cash and jewelery from mother and don in mainpuri 

Mainpuri: तमंचा दिखाकर बेटे के सामने लूट लिए मां के आभूषण, पल्सर बाइक से आए थे बदमाश

Tue, 07 Jun 2022 06:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 06:56 PM IST
सार

जिले में बदमाशों ने दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बेटे के सामने उसकी मां के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants stopped on the way and robbed cash and jewelery from mother and don in mainpuri 
किशनगढ़ में व्यापारियों से लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

मैनपुरी के किशनी मंगलवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात के अंजाम दिया। सरसई बंबा के पास पल्सर सवार बदमाशों ने इटावा निवासी एक मां बेटे से तमंचे के बल पर जेवर और नकदी लूट ली। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


काली पल्सर से आए थे बदमाश 

जनपद इटावा के थाना भरथना क्षेत्र के गांव नगला महान निवासी आकाश यादव मंगलवार की सुबह रेखा देवी निवासी सुतियानी इटावा उनके पुत्र हर्षित यादव के साथ कस्बा किशनी आया था। सभी लोग पैदल ही गांव चतुरीपुर की ओर जा रहे थे, जब वह सरसई बंबा के पास पहुंचे अचानक पीछे से काली पल्सर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने बराबर में बाइक को लगा दिया। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते एक बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। उनके पास रखी करीब 17 हजार रुपया व रेखा देवी का मंगलसूत्र, दो अंगूठी कान के झाले, चेन व छह हजार रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पल्सर पर सवार होकर भाग गए। बदमाशों के जाते ही पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर आ गई। क्षेत्र में काफी देर तक बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग भी की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed