फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants shot the history sheeter in firozabad

Firozabad: बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, गंभीर हालत में आगरा रेफर

Wed, 14 Sep 2022 02:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 02:07 PM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में बुधवार की सुबह हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर मौके पर तमंचा छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants shot the history sheeter in firozabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

फिरोजाबाद में हिस्ट्रीशीटर युवक को रामगढ़ के रेपुरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। युवक बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। गोली युवक की पीठ में लगी। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


मोहल्ला संतोषनगर निवासी सुशील कुमार यादव (32) सुबह करीब सात बजे बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़कर घर जा रहा था। वह रेपुरा रोड पर पहुंचा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से सुशील को गोली मार दी। गोली सुशील की पीठ में लगी। वह बाइक सहित घटनास्थल पर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इस बीच बदमाश तमंचा छोड़कर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पर रामगढ़ और उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रीढ़ की हड्डी के पास लगी गोली

उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। गोली युवक की रीढ़ की हड्डी के समीप लगी है। गोली मारने वाले बदमाश कौन थे और सुशील से उनकी क्या दुश्मनी थी। इसके बारे में पीड़ित परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। 

थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सुशील उत्तर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed