{"_id":"62dbaa7c867eac6aac3dacf7","slug":"miscreants-shot-builder-case-data-on-the-day-of-incident-missing-from-hotel-cameras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर पर हमला: होटल के कैमरों से घटना वाले दिन का डाटा गायब, परिजनों ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर पर हमला: होटल के कैमरों से घटना वाले दिन का डाटा गायब, परिजनों ने लगाया ये आरोप
Sat, 23 Jul 2022 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:29 PM IST
सार
परिजनों ने नामजद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि पुलिस ने डीवीआर को जांच के लिए नहीं भेजी है।
विज्ञापन
मॉल के बाहर खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारने के मामले में आरोपी अशोक तोमर के होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गायब हो गए हैं। परिजन का आरोप है कि ये साजिशन फुटेज डिलीट किए गए हैं। घटना वाले के दिन का डाटा नहीं मिला है, जबकि उसके अगले दिन के डाटा मौजूद हैं। इसके बावजूद पुलिस ने डीवीआर को जांच के लिए नहीं भेजी है। वहीं मुकदमे में नामजद सोनू की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
टीएसआर मॉल में 14 जुलाई को बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारी गई थी। इसका आरोप साझीदार अशोक तोमर पर है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। अशोक तोमर और उनके बेटे सोनू तोमर को नामजद किया गया है। पुलिस ने अशोक तोमर को जेल भेज दिया। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया। उधर, राजीव गुप्ता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन का आरोप है कि दो दिन पहले पुलिस से होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराई। मगर, 14 जुलाई के फुटेज नहीं मिले। 15 से 21 जुलाई के ही फुटेज थे।
परिजन ने डीवीआर को फोरेंसिक लैब भेजकर डाटा रिकवर करने और सोनू तोमर की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के 14 जुलाई तक के फुटेज नहीं मिले हैं। इस पर डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। उसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। माल के फुटेज में राजीव गुप्ता और अशोक तोमर अकेले कार्यालय में जाते नजर आए हैं। आरोपी के बेटे सोनू की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।