फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants shot builder case Data on the day of incident missing from hotel cameras

बिल्डर पर हमला: होटल के कैमरों से घटना वाले दिन का डाटा गायब, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Sat, 23 Jul 2022 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

परिजनों ने नामजद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि पुलिस ने डीवीआर को जांच के लिए नहीं भेजी है।

विज्ञापन
Miscreants shot builder case Data on the day of incident missing from hotel cameras
मॉल के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बोदला स्थित टीएसआर मॉल में बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारने के मामले में आरोपी अशोक तोमर के होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज गायब हो गए हैं। परिजन का आरोप है कि ये साजिशन  फुटेज डिलीट किए गए हैं। घटना वाले के दिन का डाटा नहीं मिला है, जबकि उसके अगले दिन के डाटा मौजूद हैं। इसके बावजूद पुलिस ने डीवीआर को जांच के लिए नहीं भेजी है। वहीं मुकदमे में नामजद सोनू की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


टीएसआर मॉल में 14 जुलाई को बिल्डर राजीव गुप्ता को गोली मारी गई थी। इसका आरोप साझीदार अशोक तोमर पर है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। अशोक तोमर और उनके बेटे सोनू तोमर को नामजद किया गया है। पुलिस ने अशोक तोमर को जेल भेज दिया। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर लिया। उधर, राजीव गुप्ता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन का आरोप है कि दो दिन पहले पुलिस से होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराई। मगर, 14 जुलाई के फुटेज नहीं मिले। 15 से 21 जुलाई के ही फुटेज थे।
विज्ञापन


परिजन ने डीवीआर को फोरेंसिक लैब भेजकर डाटा रिकवर करने और सोनू तोमर की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के 14 जुलाई तक के फुटेज नहीं मिले हैं। इस पर डीवीआर को कब्जे में लिया गया है। उसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। माल के फुटेज में राजीव गुप्ता और अशोक तोमर अकेले कार्यालय में जाते नजर आए हैं। आरोपी के बेटे सोनू की भूमिका की जांच की जा रही है। घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed