फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants robbed a moving train and beaten the woman passenger in agra

आगरा: चलती ट्रेन में लूटपाट, विरोध पर बदमाशों ने महिला यात्री को पीटा, गंभीर घायल

Sat, 04 Sep 2021 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

आगरा में बेखौफ बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूटपाट की है। घटना कासगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई। बदमाशों ने ट्रेन के महिला कोच में जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। 

विज्ञापन
Miscreants robbed a moving train and beaten the woman passenger in agra
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चलती पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में शनिवार सुबह बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला यात्री को पीटा। इससे वह घायल हो गई। इसके बाद बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भाग गए। सूचना मिलने पर थाना अछनेरा पुलिस और जीआरपी ने घायल महिला यात्री का अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कासगंज पैसेंजर मथुरा होते हुए आगरा के अछनेरा आ रही थी। भैंसा गांव स्टेशन से पांच युवक महिला कोच में चढ़ गए और महिलाओं से लूटपाट करने लगे। कोच में सवार एक महिला यात्री ने बदमाशों का विरोध किया। इस पर वे उक्त महिला से मारपीट करने लगे। अछनेरा स्टेशन से पहले बदमाश चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर गए और फरार हो गए। 
विज्ञापन


मारपीट में महिला यात्री के सिर में गिरी चोट आई है। बताया गया है कि लुटेरे उनका बैग और सोने की चेन लूटकर ले गए हैं। घायल महिला का नाम अनीता कौशिक है। वह मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली है। सीएचसी अछनेरा पर एएनएम हैं। रोज ट्रेन से आती-जाती हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed