फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed 30 thousand rupees from the man outside the bank in Agra

आगरा: बुजुर्ग को कागज की गड्डी थमाकर 30 हजार रुपये ले गए टप्पेबाज, बैंक के बाहर हुई वारदात

Tue, 10 May 2022 10:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 10:19 PM IST
सार

आगरा में टप्पेबाजी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इस बार टप्पेबाजों ने एक बुजुर्ग को टप्पेबाजी का शिकार बनाया। उनसे 30 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। 

विज्ञापन
miscreants robbed 30 thousand rupees from the man outside the bank in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फाउंड्री नगर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर मंगलवार को टप्पेबाज गैंग ने 60 वर्षीय रतन सिंह को धोखाधड़ी का शिकार बनाया। वह बैंक से रुपये लेकर निकल रहे थे। तभी दो बदमाशों ने खुले रुपये लेने के बहाने रोक लिया। बातों के जाल में फंसाकर कागज की गड्डी थमाकर 30 हजार रुपये ले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। 

विज्ञापन


नगला किशनलाल निवासी रतन सिंह घर में निर्माण कार्य करा रहे हैं। मंगलवार को ईंट मंगाई थीं। उन्हें ईंटों का भुगतान करना था। दोपहर में वह रुपये निकालने के लिए फाउंड्री नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आए थे। बैंक में काफी भीड़ थी। रतन सिंह लाइन में लग गए। डेढ़ घंटे बाद 30 हजार रुपये बैंक से निकल सके। रतन सिंह के पास सौ की एक और दो सौ की एक गड्डी थीं।

विज्ञापन

खुले रुपये मांगने के बहाने बनाया शिकार

इसके बाद वो बाहर आ गए। तभी दो युवक उनके पास आ गए। एक ने कहा कि हमें खुले रुपयों की जरूरत है। मगर, उनके पास 50 हजार के बंधे रुपये हैं। आप दे देंगे तो कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हें किसी को भुगतान करना है। कहा कि आप हमें 30 हजार रुपये दे दो। 500 के नोट की गड्डी ले लो। उन्होंने एक गड्डी रुमाल में दिखाई, जिसमें आगे की तरफ 500 का नोट लगा था। दोनों युवक रतन सिंह को गड्डी देकर उनसे 30 हजार रुपये ले गए। उन्होंने जैसे ही रुमाल खोला, उसमें कागज निकले। यह देखकर होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


रतन सिंह शिकायत करने थाना एत्माद्दौला गए। पुलिस ने उन्हें चौकी फाउंड्री नगर भेज दिया। आरोप है कि एक घंटे तक भटकते रहे। इसके बाद पुलिस बैंक लेकर गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक में दोनों युवक पहले से खड़े हुए नजर आ रहे हैं। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed