फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants robbed 1.42 lakhs from teacher on the highway in mathura crime news

मथुरा:  शिक्षक से 1.42 लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने ढाई घंटे तक हाईवे पर घुमाया, जंगल में फेंक कर भागे 

Mon, 14 Mar 2022 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी फरह (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी फरह (मथुरा) Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 08:03 PM IST
सार

गोवर्धन दर्शन करके लौट रहे शिक्षक को डग्गेमार कार में बैठना महंगा पड़ गया, जिस कार में वह बैठा था वो बदमाशों की थी। शिक्षक को गोवर्धन चौराहे से कार में बिठाने के बाद बदमाशों ने लूट की और उसके बाद जंगल में फेंककर भाग गए।     

विज्ञापन
Miscreants robbed 1.42 lakhs from teacher on the highway in mathura crime news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक से 1.42 लाख रुपये कार सवार तीन बदमाशों ने लूट लिए। गोवर्धन दर्शन करके एटा लौटते वक्त गोवर्धन चौराहे से कार में सवार हुए शिक्षक को ढाई घंटे तक लेकर हाईवे पर लुटेरे घूमते रहे। मारपीट के बाद शिक्षक को रैपुराजाट से आधा किमी अंदर जंगल में फेंक गए। फरह पुलिस ने रातभर पीड़ित को टहलाती रही। सोमवार देर शाम पीड़ित का मुकदमा दर्ज हो सका।

विज्ञापन


एटा के महाराणा प्रताप नगर निवासी आशु शर्मा पुत्र हरिकृष्ण शर्मा रविवार को गोवर्धन दर्शन के लिए आए थे। वह पेशे से शिक्षक हैं। रविवार की शाम 4:30 बजे वह हाईवे के गोवर्धन चौराहे से कार में सवार हुए। कार में चालक समेत दो सवारियां और भी थीं। इसलिए वे बेझिझक कार में बैठ गए। कार कुछ दूर पर चली तो कार चालक ने आगे की सवारी को यह कहकर भेज दिया कि आगे सोएं नहीं। शिक्षक कुछ समझ पाता, उससे पहले पीछे आए लुटेरे ने शिक्षक पर तमंचा तान दिया।

विज्ञापन

गलत पिन बताने पर की शिक्षक से मारपीट 

लुटेरे ने शिक्षक के मोबाइल और क्रेडिट कार्ड को अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद हाईवे पर कोयला अलीपुर के पास कार रोक ली। एक लुटेरा 15 मिनट के लिए चला गया। लौटकर आए लुटेरे ने गलत पिन बताने पर शिक्षक से मारपीट की। लुटेरे ने शिक्षक से 12 हजार रुपये लूट लिए। उसके मोबाइल से फोनपे से करीब 1:30 लाख रुपये दो मोबाइल में ट्रांसफर किए और उसके बाद शिक्षक को रैपुराजाट से आधे किमी अंदर जंगल में फेंक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिम भी तोड़ गए लुटेरे

इतना ही नहीं लुटेरे शिक्षक के मोबाइल के सिम भी तोड़ गए, जिससे वह किसी से संपर्क नहीं कर सके। शिक्षक ने हाईवे पर आकर दुकानदार से मोबाइल लेकर अपने बहनोई को फोन किया। बहनोई आने के बाद शिक्षक ने पूरा मामला फरह पुलिस को बताया। फरह पुलिस रातभर पीड़ित को टहलाती रही। इसके बाद सोमवार को देर शाम तीन लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका। 


गोली मारने की धमकी

शिक्षक आशु शर्मा के अनुसार दो लुटेरे छह-छह फुट लंबे और तगड़े थे। वे बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। उस धमकी के चलते वह विरोध नहीं कर पाए। उन्हें शुरू में कुछ पता नहीं चला। बाद में आगे से पीछे कार में आए लुटेरे ने तमंचा तान दिया तो वह घबरा गए। हालांकि शुरूआत में जरूर वह लुटेरों को कोड और पिन गलत बताते रहे, पर गोली मारने की धमकी के बाद सब सही बता दिया। फोनपे के माध्यम से दो मोबाइल पर यह धनराशि ट्रांसफर की गई है। 

मुकदमा दर्ज, जल्द करेंगे खुलासा: मार्तंड प्रकाश

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षक से लूट के मामले में थाना फरह में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तीनों लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed