फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants pelted stones at police jeep arrived on information of quarrel in Agra six arrested

Agra: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस जीप पर पथराव, सिपाही की वर्दी फाड़ी, चार महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
सार

आगरा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस की जीप पर दबंगों ने पथराव किया। यहीं नहीं हाथापाई में एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं सहित छह को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Miscreants pelted stones at police jeep arrived on information of quarrel in Agra six arrested
पुलिस की गाड़ी पर पथराव (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार शाम को जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर भूस्वामी और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस जीप पर पथराव भी कर दिया। बाद में थाने की फोर्स पहुंची। चार महिलाओं सहित छह को पकड़ लिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना रुनकता चौकी क्षेत्र के अटूस गांव की है। गांव निवासी अनिल जैन अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहे हैं। इस पर गांव के कुछ लोगों को आपत्ति है। वह जमीन पर छह फुट का रास्ता भी बता रहे हैं। मगर, अनिल जैन का कहना है कि वह अपनी जमीन पर हदबंदी करा रहे हैं। ग्रामीणों ने तहसील में शिकायत कर काम रुकवा दिया।

विज्ञापन

राजस्व टीम ने हदबंदी को सही ठहराया

एसडीएम किरावली के आदेश पर दो दिन पहले तहसील की टीम पहुंची। नापजोख करके हदबंदी को सही ठहराया। रास्ता नहीं निकल सकता था। शनिवार को अनिल जैन ने काम शुरू करवा दिया। मगर, गांव के विनोद, हरवेंद्र, पूजा, ममता आदि ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव 

पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। मगर, वो उग्र हो गए। अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। गाड़ी की चाबी निकालकर झाड़ियों में फेंक दी। सिपाही भूपेंद्र की वर्दी फाड़ दी। उससे धक्कामुक्की भी की। रुनकता पुलिस चौकी की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे गाड़ी की हेड लाइट टूट गई। घटना से खेतों में काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए। वह भाग खड़े हुए। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची।

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

किरावली थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि एसआई कुंवरपाल सिंह ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें विनोद, हरवेंद्र, पूजा, ममता, कविता, चंद्रवती, जितेंद्र व चार-पांच अज्ञात आरोपी हैं। विनोद, हरवेंद्र, पूजा, ममता, कविता और चंद्रवती को मौके पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें थाने से जमानत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed