फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants of homosexual robbing gang arrested in Mathura

मथुरा: समलैंगिक बन लूट करने वाले गैंग का खुलासा, एप पर करते थे 'डील'... फिर वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 09:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 May 2022 09:20 PM IST
सार

समलैंगिक संबंधों का ऑफर देकर मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर उनसे लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कई राज्यों में इस तरह की वारदात कर चुका है। 

विज्ञापन
miscreants of homosexual robbing gang arrested in Mathura
बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल एप के जरिए लोगों को फंसाकर उनसे लूटपाट करने वाले अंतरराज्जीय गैंग का वृंदावन पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उससे लूट का सामान और नकदी बरामद की है। गिरोह ने मथुरा-वृंदावन के अलावा कई प्रदेशों और शहरों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

 
वृंदावन कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने अपने मोबाइलों में ग्राइंडर एप डाउनलोड कर रखा है। इसमें अपनी प्रोफाइल बना रखी है। इस एप में इन लोगों ने समलैंगिक संबंधों बनाने के लिए अपने रेट भी लिख रखे हैं। एप के माध्यम से लोग इस गिरोह के शातिरों से संपर्क करते हैं। 

विज्ञापन

ऐसे करते थे वारदात

एप के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद गिरोह के लोग उस व्यक्ति के घर जाते हैं। उसे अकेला पाकर अपने साथियों को वहां बुला लेते हैं। कीमती सामान, अंगूठी, चेन और नगदी आदि लूट लेते हैं। लोकलाज के भय से पीड़ित अपने साथ हुई घटना को नहीं बता पाता है जिसके चलते यह गिरोह लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों वृंदावन के एक फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति से लूट हुई थी। इसके अलावा मथुरा शहर, हाईवे, हरिद्वार, जोधपुर, जयपुर, बीकानेर और पटना में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने गिरोह के सदस्य सागर तिवारी पुत्र रनवीर निवासी शिकारपुर बुलंदशहर हाल निवासी थाना बीटा 2 गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी से पुलिस ने लूटी गई कैशियो घड़ी और 3200 रुपए की नगदी बरामद की है। आरोपी के साथी अजय शर्मा निवासी थाना शिकारपुर बुलंदशहर, उसका भाई राजकुमार शर्मा उर्फ राजू और राहुल सैनी निवासी थाना शिकारपुर बुलंदशहर हैं। आरोपी वर्ष 2020 में इसी तरह के अपराध में नोएडा में गिरफ्तार हो चुके हैं। 

नेटबैंकिंग से कराते मनी ट्रांसफर

गिरोह के लोग एप के माध्यम से लोगों से समलैंगिक संबंध बनाने के लिए संपर्क करते। गिरोह का एक सदस्य उस व्यक्ति के घर जाता है। अकेला पाकर अपने अन्य सदस्यों को बुला लेता है। फिर ये लोग उस व्यक्ति को पीटते हैं। उसका वीडियो बनाकर उसे धमकाते हैं। लूटपाट करने के बाद नेटबैंकिंग के जरिए खाते में से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं।

पिछले महीने की थी लूट

बीते 6 मार्च को इन लोगों ने वृंदावन के मंदाकिनी अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति के साथ वारदात को अंजाम दिया था। अकेला देख गिरोह के अन्य लोग भी उसके घर आ गए। उसकी पिटाई की। पीड़ित के बैंक खाते से 57 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से जबरन तीस हजार रुपए पेटीएम वॉलेट में डालकर 20 हजार रुपये इसमें से निकाल लिये थे। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed