{"_id":"5c18f4d7bdec2256c106d81c","slug":"miscreants-looted-traders-after-road-hold-up-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में रोड होल्डअप की वारदात, वाहनों के टायर पंक्चर कर लूटपाट, चालक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में रोड होल्डअप की वारदात, वाहनों के टायर पंक्चर कर लूटपाट, चालक को गोली मारी
Tue, 18 Dec 2018 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Dec 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र में चाड़ी रोड पर मंगलवार तड़के तकरीबन चार बजे बदमाशों ने रोड होल्डअप की वारदात को अंजाम दिया। नुकीली पटरी डालकर तीन रोडवेज की बसों सहित पांच वाहनों के टायरों को पंक्चर कर दिया।
बदमाशों ने कैंटर चालक को गोली मारकर घायल कर मधुमक्खी कारोबारी से 50 हजार रुपये लूट लिए। रोडवेज की बसों में भी तोड़फोड़ की। बदमाशों की करतूत से बसों में सवार यात्री दहशतजदा हो गए। पुलिस के पहुंचने पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
सहावर क्षेत्र के गांव खितौली मोड़ से पहले चाड़ी रोड पर बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वाहन रोकने के लिए नुकीली पटरी डाल दी। कासगंज से सहावर की ओर जा रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर के टायर नुकीली पत्तियां घुस जाने से पंक्चर हो गए।

रोडवेज बसों निशाना बनाने में रहे नाकाम
पंक्चर होने के बाद ट्रैक्टर लगभग 300 मीटर दूर जाकर रुक गया। पीछे की ओर से एक कार चालक ने सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सामने बदमाश खड़े देख कार को सड़क पर छोड़कर भाग गया।
पीछे से रोडवेज की तीन बसें भी पहुंची, जो बारी बारी से पंक्चर होती गईं। इसके बाद कासगंज की ओर से जा रहा कैंटर भी पंक्चर होकर बसों के पीछे रुक गया। बदमाशों ने कैंटर चालक से वाहन की लाइट बंद कराई।
कैंटर चालक हरियाणा के जिला कैथल क्षेत्र के राजौन निवासी बिट्टू पुत्र ताराराम ने विरोध किया तो उसे गोली मारकर घायल कर दिया। चालक के समीप बैठे मधुमक्खी व्यापारी कैथल निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र हरकेश से 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली।

बसों में की तोड़फोड़
व्यापारी गंजडुंडवारा के गांव गनेशपुर में मधुमक्खी के बॉक्स खरीदने जा रहा था। बदमाशों ने रोडवेज की बसों में भी तोड़फोड़ की और लूट का प्रयास किया। एक बस के चालक की खिड़की का शीशा तोड़कर उसके साथ मारपीट की। घटना से यात्री दहशतजदा हो गए।
इधर, कासगंज की ओर से अन्य बसों को सीमा से लेकर पहुंच रही पुलिस की गाड़ी देख बदमाश भाग गए। सूचना पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कासगंज, सहावर, अमांपुर पुलिस को मौके पर भेजा।
पुलिस ने घायल कैंटर चालक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
घटना के संबंध में आगरा के एडीजी अजय आनंद ने घटना की विस्तृत जानकारी ली है। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सोरों, सहावर, अमांपुर पुलिस एवं एसओजी टीम को लगाया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।