फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted the businessman in the market of mathura

मथुरा: बाजार में व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे, विरोध पर बदमाशों ने हमला कर किया घायल

Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted the businessman in the market of mathura
बदमाशों के हमले में घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के कस्बा शेरगढ़ के बाजार में गुरुवार शाम को बदमाशों ने एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर व्यापारी को घायल कर दिया गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। लूट की वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन

 
बाजना निवासी व्यापारी विनोद कुमार कस्बा शेरगढ़ में व्यापार करते हैं। विनोद कुमार रोजाना की तरह गुरुवार को शेरगढ़ में व्यापारियों से अपने माल की पेमेंट लेने आए थे। शाम तकरीबन 7:00 बजे मेन मार्केट की देवी मंदिर वाली गली में बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें लूट लिया। सरेआम हुई लूट से बाजार में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी के अनुसार उनके पास थैले में कलेक्शन के करीब डेढ़ लाख रुपये थे। जब वह बाजार से निकल रहे थे तभी देवी मंदिर वाली गली में बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। उनसे थैला छीनने की कोशिश करने लगे। लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने व्यापारी के माथे और नाक पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी बीच बदमाश थैला लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद स्थानीय व्यापारी घायल विनोद कुमार को डॉक्टर के पास लेकर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनुज मलिक ने बताया कि जांच कर रहे हैं। अपराधियों को जल्द से गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed