फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants looted ring from retired bank manager in Agra

Agra: रास्ता पूछने के बहाने सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक को रोका, सोने की अंगूठी लूट ले गए बदमाश

Sun, 18 Dec 2022 09:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 09:30 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी में दो बदमाशों ने सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक से सोने की अंगूठी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए। 

विज्ञापन
Miscreants looted ring from retired bank manager in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक बृजेश कुमार मिश्रा को रविवार सुबह टप्पेबाज गैंग ने निशाना बना लिया। वह घर से पालतू कुत्ते को लेकर घूमने निकले थे। लौटते वक्त एक बदमाश ने रास्ता पूछने के बहाने रोका। इसके बाद उसका साथी आ गया। दोनों ने धमकाकर अंगूठी उतरवा ली। पीड़ित ने रात में पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना सुबह 8:30 बजे की है। बृजेश कुमार मिश्रा आर्यावर्त बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह कुत्ते को लेकर टहलने के लिए निकले थे। रागेंद्र स्वरूप स्कूल की तरफ जाने वाले मार्ग पर लौटते समय बाइक पर एक युवक आया। वह एक दुकान का पता पूछने लगा। कहा कि वह कूपन लेकर आया है। यह देने हैं। मगर, पता नहीं मिल रहा है। इस पर बृजेश कुमार ने कहा कि वह सही पता लेकर आए। तभी बता सकते हैं। इसके आगे बढ़ने लगे। मगर, तभी एक और व्यक्ति आ गया। वह युवक से कूपन लेकर बात करने लगा।
विज्ञापन


बृजेश कुमार भी दोनों की बात सुन रहे थे। दोनों आपस में कूपन निकालने लगते हैं। वह जाने लगे तो दोनों ने कहा कि अंगूठी उतारकर दे दो। नहीं तो अच्छा नहीं होगा। बृजेश घबरा गए। उन्हें लगा कि युवकों के पास हथियार है। उन्होंने सोने की अंगूठी उतारकर दे दी। इसके बाद घर आ गए। उन्होंने परिजन को जानकारी दी। मगर, दहशत की वजह से पुलिस को नहीं बताया। रात को परिचित से बात करने के बाद पुलिस को जानकारी दी। उनका कहना थ कि उनके साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed