{"_id":"5d0768d38ebc3e163259a024","slug":"miscreants-looted-post-office-cash-of-patiyali-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े डाकघर में लूट, रकम लेकर बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः तमंचा दिखाकर दिनदहाड़े डाकघर में लूट, रकम लेकर बदमाश फरार
Mon, 17 Jun 2019 03:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Jun 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
पटियाली का उपडाकघर जहां बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जनपद के पटियाली के उप डाकघर में दिनदहाड़े बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश डाकघर में घुसे और तमंचा दिखाकर करीब 84 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
सोमवार को पटियाली क्षेत्र में ग्राम हथोड़ावन के उपडाकघर में दोपहर ढाई बजे के लगभग चार युवक पहुंचे। डाकघर के अंदर पहुंचते ही युवकों ने तमंचा दिखाकर पोस्ट मास्टर रोहित शाक्य से मारपीट की और नगदी लूट ली। चंद मिनटों में ही युवक वहां से फरार हो गए। लूट की घटना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दो बाइकों पर चार युवक आए और तमंचा दिखाकर रुपये लूटकर ले गए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है।