फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted from Naib Tehsildar house on gun point in Agra

Agra : नायब तहसीलदार के घर पर बदमाशों का धावा, तमंचा तानकर की लूट, बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी

Mon, 25 Jul 2022 08:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jul 2022 08:42 PM IST
सार

आगरा में बदमाश बेखौफ होकर लूट और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अधिकारियों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। सिकंदरा क्षेत्र में बदमाशों ने नायब तहसीलदार के घर को निशाना बनाया। बेखौफ बदमाश तमंचे के बल कर नायब तहसीलदार से पर्स, बच्चों की गुल्लक के रुपये और एटीएम कोर्ड लेकर फरार हो गए।   

विज्ञापन
miscreants looted from Naib Tehsildar house on gun point in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित नीरव निकुंज फेज दो में शनिवार रात को नायब तहसीलदार रवीश कुमार के घर में चार बदमाशों ने धावा बोला। नायब तहसीलदार अपने कमरे में परिवार सहित सो रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर वो कमरे से बाहर आए तो बदमाशों ने उन पर हथियार तान दिए। इसके बाद घर से बच्चों की गुल्लक के रुपये, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान लेने के बाद बदमाश भाग गए। वारदात से अधिकारी का परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


रवीश कुमार मूलरूप से जलेसर, एटा के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में तहसील सदर में तैनात हैं। नीरव निंकुज में उनकी तीन मंजिला कोठी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को भूतल पर पिता श्यामवीर और चालक सो रहे थे। प्रथम तल पर वो पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। द्वितीय तल पर कोई नहीं था।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार पर ताना तमंचा 

शनिवार रात तकरीबन दो बजे बजे उन्होंने अपने कमरे के बाहर खटपट की आवाज सुनी। इस पर वह कमरे से बाहर आए। तभी नकाबपोश चार बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे दिखाकर चुप कर दिया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी अपने कमरे से बाहर आ गईं। यह देखकर बदमाश बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रवीश कुमार ने शोर मचाया। इस पर उनके पिता आ गए। उन्होंने दरवाजा खोला। रात करीत 3:30 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। घटना से परिवार दहशत में है। बदमाश घर से उनके पर्स से 8500 रुपये, बच्चों की गुल्लक को तोड़कर पांच से छह हजार रुपये, कुछ कपड़े, एटीएम कार्ड और अन्य सामान उठाकर ले गए हैं।

चेहरे पर नकाब, 30 साल की उम्र

नायब तहसीलदार ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। मास्क के ऊपर चेहरे को कपड़े से बांध रखा था। दो बदमाशों के पास तमंचे थे। इनमें से कोई भी बोल नहीं रहा था। सिर्फ इशारों से धमका रहे थे। उनकी उम्र भी 30 साल के आसपास ही थी। 

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बदमाश रात तकरीबन 1:30 बजे घर के बाहर आए। उन्होंने उनके पड़ोस में रहने वाले संजय पुंढीर के मकान के बाहर रखी सीढ़ी को उठाया, इसे लगाकर उनकी पहली मंजिल पर चढ़ गए। दरवाजे की कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया था। रात तकरीबन 3:30 बजे बदमाश भाग गए। कॉलोनी में कोई गार्ड नहीं रहता है। 

पुलिस ने चोरी का दर्ज किया मुकदमा

थाना सिकंदरा पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं। पुलिस का कहना है कि घर में चोरी करने आए थे, लेकिन जगार होने पर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed