फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted four people of Lakhimpur in etah

एटा: लखीमपुर के चार लोगों को लिफ्ट देकर लूटा, जंगल में छोड़कर कार सवार बदमाश फरार

Mon, 10 May 2021 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 May 2021 12:31 PM IST
सार

एटा जिले में कार सवार बदमाशों ने लखीमपुर के चार लोगों को बैठा लिया। इसके बाद चलती कार में उनसे लूटपाट की और जंगल में छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants looted four people of Lakhimpur in etah
लूट के शिकार हुए चार युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रविवार की रात कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर चार युवकों से लूटपाट की। बदमाश एक लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। पीड़ित चारों युवक लखीमपुर के रहने वाले हैं। जयपुर से घर जा रहे थे। लूट की वारदात थाना जैथरा क्षेत्र में कुरावली मार्ग पर हुई है। 

विज्ञापन


जिला लखीमपुर खीरी निवासी हरेंद्र, सोनू गुप्ता, निखिल व एक अन्य इस घटना के शिकार हुए। उनसे करीब एक लाख रुपए नकद, मोबाइल, पर्स और कपड़े लूट लिए गए। पीड़ितों ने बताया कि रविवार रात करीब दो बजे जयपुर से लौटकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे थे। यहां कोई बस नहीं मिली। वे वाहन का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


कार में पहले से बैठे थे पांच बदमाश 
तभी एक बोलेरो कार आई, इसमें पहले से पांच लोग बैठे हुए थे। चालक ने उन्हें फर्रुखाबाद के लिए 100 रुपये प्रति यात्री किराया बताकर बैठा लिया। आरोप है कि कार में यात्री बनकर पहले से ही बदमाश बैठे हुए थे। उन्होंने जैथरा क्षेत्र के जंगल में हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और उन्हें छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के डर से चार युवक काफी देर तक जंगल में छिपे रहे। बाद में खेत में दिखे एक ग्रामीण के मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि छिनौती की वारदात प्रतीत हो रही है। मामले की जांच और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ओपी सिंह ने बताया कि कार में सवारी के रूप में बैठाने के बाद लखीमपुर खीरी के लोगों का सामान छीना गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed