{"_id":"5e5f93428ebc3eeb6c1bc6f8","slug":"miscreants-looted-fortuner-car-at-yamuna-express-way-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर बेखौफ लुटेरे, मथुरा में रात में लूटी फॉर्च्यूनर कार से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर बेखौफ लुटेरे, मथुरा में रात में लूटी फॉर्च्यूनर कार से मची सनसनी
Wed, 04 Mar 2020 05:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Mar 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव के गांव आंगई (माइल स्टोन-131) के पास मंगलवार देर रात लुटेरे चालक को पीटकर फॉर्च्यूनर को लूटकर भाग गए। दो युवक गाड़ी को किराए पर लेकर दिल्ली के मयूर विहार से आगरा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के मयूर विहार निवासी राहुल कपूर की सफेद रंग की फार्च्यूनर डीएल-2 एफजीआर-0036 को लेकर चालक जितेंद्र पुत्र हरपाल निवासी राजीव कालोनी, भोपरा (गाजियाबाद) आगरा के लिए चला था।
रास्ते में किराए पर दो सवारी चालक ने आगरा के लिए बैठाईं। मंगलवार की देररात थाना बलदेव के गांव आंगई (माइल स्टोन-131) के पास जब गाड़ी पहुंची इसी दौरान दोनों लुटेरों ने चालक से मारपीट कर डाली। उसे एक्सप्रेस-वे फेंक दिया और फार्च्यूनर को लूटकर भाग गए।

Trending Videos
सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने चालक से पूरी जानकारी जुटाई। चालक की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। आनन-फानन में बलदेव पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही फार्च्यूनर बरामद करके लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एसएसपी ने खुलासे को लगाई तीन टीमें
फार्च्यूनर लूट के बाद ही एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बलदेव पुलिस और दो टीम को खुलासे के लगाया। टीमों ने मांट टोल प्लाजा और खंदौली टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। लुटेरों के मोबाइल नंबर भी ट्रेस कराए गए हैं। उम्मीद है कि पुलिस को जल्द सफलता मिल जाएगी।