फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted five lakh rupees from the farmer's house in mathura

Mathura News: घर में घुसे बदमाशों ने किसान को पीटकर किया बेहोश, पांच लाख रुपये लूटकर हुए फरार

Mon, 05 Sep 2022 07:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 07:37 PM IST
सार

घर में घुसे पांच बदमाशों ने किसान को बंधक बना लिया। उसकी पिटाई की और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
miscreants looted five lakh rupees from the farmer's house in mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के नौहझील क्षेत्र के गांव भूरगढ़ी (बरौंठ) में रविवार की रात छत के सहारे घर में घुसे पांच बदमाशों ने किसान को बंधक बना लिया। उसकी पिटाई की और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में डकैती की वारदात को अंजाम देकर करीब पांच लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


गांव निवासी किसान रोहताश रविवार को बाहर बरामदे में और कमरे में पत्नी गीता देवी सोई हुई थी। देररात करीब ढाई बजे छत पर किसी के कूदने की आवाज आई तो रोहताश की आंख खुल गई। वह छत पर देखने के लिए गया तो वहां मौजूद करीब पांच बदमाशों ने उस पर कंबल डालकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने कमरे से करीब पांच लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। दूसरे कमरे में सो रही पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। डेढ़ घंटे बाद होश में आया किसान नीचे उतरकर आया तो उसकी हालत देख पत्नी दंग रह गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। एसपी देहात त्रिगुण विनेश ने बताया कि किसान के घर हुई वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हो चुकी हैं वारदात

-6 मई: हसनपुर में रिटायर फौजी शंकरपाल व किसान सतवीर के घर से 20 लाख की चोरी
-29 जून: रिटायर शिक्षक रामवीर सिंह के घर से लाइसेंसी बंदूक व हजारों की नकदी चोरी
-25 जुलाई: जटपुरा मोड़ पर एसबीआई की मिनी ब्रांच व किराना दुकान से हजारों की चोरी
-6 जुलाई: सीएचसी प्रभारी डॉ. तुलाराम के सरकारी आवास से 12 लाख के जेवरात चोरी
-2 अगस्त: रायपुर के सरकारी स्कूल में हजारों की चोरी
-28 अगस्त: बरौंठ में धर्मेंद्र उर्फ सोनू और दो अन्य घरों में 22 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed