फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted cash jewellry from the Saraf shop in Agra

Loot in Agra: दिनदहाड़े सराफ की दुकान में 10 लाख की लूट, ग्राहक बनकर घुसे दो बदमाशों ने की वारदात

Sun, 15 May 2022 04:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 04:42 PM IST
सार

शहर के सदर क्षेत्र में दो बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। ग्राहक बनकर आए बदमाश चंद मिनटों में वारदात करके फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने शहरभर में चेकिंग की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन
miscreants looted cash jewellry from the Saraf shop in Agra
दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर में इरादतनगर मार्ग पर रविवार दोपहर को पायल ज्वैलर्स की दुकान में दो बदमाशों ने सात लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये लूट लिए। बदमाश अंगूठी देखने के बहाने आए थे। सराफ सत्यप्रकाश पर तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गल्ले में रखे रुपये और जेवरात लूटकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इनकी मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


पायल ज्वैलर्स के मालिक सत्यप्रकाश गोल्डन सिटी, सदर के रहने वाले हैं। इरादतनगर में मुख्य मार्ग पर एक मकान के बाहर दुकान है। दोपहर में वो दुकान पर अकेले बैठे हुए थे। तकरीबन पौने तीन बजे दो बदमाश आए। उन्होंने मास्क पहन रखे थे। बाइक खड़ी करने के बाद अंदर आ गए।

विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाया 

सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि एक बदमाश ने अंगूठी दिखाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कुछ अंगूठी काउंटर पर रख दीं। वह कुछ और अंगूठी दिखाने की कहने लगे। इस पर वो अलमारी से अंगूठी निकाल रहे थे। तभी दोनों बदमाश ने तमंचे निकाल लिए। उनकी कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक बदमाश ने काउंटर में रखे सोने और चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे तीन लाख रुपये एक बैग में रख लिए। विरोध पर गोली मारने की धमकी देते रहे। बाद में बाहर निकलकर बाइक से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद सत्यप्रकाश ने शोर मचाया। इस पर आसपास के दुकानदार आ गए। सूचना पर थाना सदर पुलिस भी पहुंच गई। आईजी नचिकेता झा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी विकास कुमार पहुंच गए।

चार टीमें गठित

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सराफ ने बताया है कि 150 ग्राम सोने, तीन किलोग्राम चांदी और तीन लाख रुपये लूटे गए हैं। जेवरात की कीमत करीब सात लाख रुपये है। फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। फुटेज को सोशल मीडिया पर भी डाला गया है।

पूरे शहर में नाकाबंदी, फिर नहीं पकड़े गए

पुलिस के मुताबिक, सराफ की दुकान में लूट करने वाले बदमाशों की उम्र 25 से 26 साल है। वह सिर्फ मास्क पहने हुए थे। पुलिस यह पता कर रही है कि कहां से आए और किस तरफ भागकर गए। लूट की घटना के बाद जिले भर में चेकिंग कराई गई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। पुलिस को आशंका है कि रेकी करके वारदात को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed